मांडू में 21-22 जुलाई को कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप: विधायकों को मिलेगी राजनीतिक रणनीति की जानकारी, राहुल गांधी वर्चुअली जुड़ेंगे – Mandu (Dhar) News

मांडू में 21-22 जुलाई को कांग्रेस का ट्रेनिंग कैंप:  विधायकों को मिलेगी राजनीतिक रणनीति की जानकारी, राहुल गांधी वर्चुअली जुड़ेंगे – Mandu (Dhar) News


मध्य प्रदेश कांग्रेस 21 और 22 जुलाई को धार जिले के ऐतिहासिक शहर मांडू में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। ‘नव संकल्प’ नाम के इस शिविर में विधायकों को राजनीतिक चुनौतियों और संगठनात्मक भूमिका की जानकारी दी जाएगी।

.

बुधवार को कसरावद विधायक सचिन यादव और अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक निजी होटल में होने वाले प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर मैनेजमेंट को आवश्यक निर्देश दिए।

विधायकों और पदाधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था के लिए मांडू के अन्य होटलों का भी निरीक्षण किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी मानसून सत्र में सत्ताधारी भाजपा को घेरने की रणनीति बनाना है। साथ ही 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत भी की जाएगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजनीतिक विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर सत्र लेंगे।

21 जुलाई से संसद सत्र शुरू होने के कारण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वर्चुअल माध्यम से शिविर में शामिल होंगे। वे विधायकों को आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर मार्गदर्शन देंगे और कुछ विधायकों से व्यक्तिगत संवाद भी कर सकते हैं।



Source link