वैभव सूर्यवंशी का नाम रिकॉर्ड बुक में हुआ दर्ज, टूटा 34 साल पुराना रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी का नाम रिकॉर्ड बुक में हुआ दर्ज, टूटा 34 साल पुराना रिकॉर्ड


Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी का नाम इतिहास बुक में दर्ज हो गया है. वह पहली बार इंग्लैंड दौरे पर गए हैं.जहां 34 साल पुराना विश्व कीर्तिमान टूटा है. इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच पहला यूथ टेस्ट मैच खेला गया. 4 दिनी…और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया अपना नाम.

हाइलाइट्स

  • वैभव ने यूथ टेस्ट की पहली पारी में 14 जबकि दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा
  • वैभव का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया
  • सूर्यवंशी लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ते जा रहे हैं
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी पहली बार इंग्लैंड में यूथ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं. इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 के बीच खेला गया पहला 4 दिनी टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. इस टेस्ट मैच में रनों की इतनी बारिश हुई की 34 साल पुराना विश्व कीर्तिमान टूट गया.यह विश्व कीर्तिमान वैभव के जन्म से पहले बना था. लेकिन सूर्यवंशी का नाम नए विश्व कीर्तिमान बनाने वाली टीम में दर्ज हो गया है. दोनों टीमों ने पहले टेस्ट मैच में 1497 रन बनाए जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इससे पहले यूथ टेस्ट मैच में इतने रन नहीं बने थे. जो रिकॉर्ड इससे पहले बना था वो वैभव के जन्म से 20 साल पहले बना था. जिसके बने हुए चौतीस साल हो चुके थे.

इंडिया अंडर 19 और इंग्लैंड अंडर 19 (IND U19 vs ENG U19) के बीच बेकेनहम में खेले गए पहले यूथ टेस्ट मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 1497 रन बने. इस दौरान दोनों की ओर से 15 सिक्स लगे. जो एक नया विश्व कीर्तिमान है. भारत ने अपनी दोनों पारियों में मिलाकर 748 रन बनाए थे जिसमें 10 छक्के शामिल थे. जवाब में इंगलैंड ने दोनों पारियों में कुल 705 रन बनाए जिसमें 5 छक्के शामिल थे. वैभव सूर्यवंशी पहली पारी में 14 रन बनाकर आउट हुए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने हाफ सेंचुरी जड़कर अपनी उपयोगित साबित की. वैभव ने दोनों पारियों में मिलाकर 70 रन बनाए जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था.इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए.वैभव ने दो विकेट भी अपने नाम किए.

क्रिकेट के वो 5 रिकॉर्ड, जिनका टूटना बेहद मुश्किल, गेंदबाज के नाम 1 टेस्ट में 19 विकेट चटकाने का महारिकॉर्ड

1991 में बना था ये रिकॉर्ड
इससे पहले, यूथ टेस्ट के सिंगल मैच में 1430 रन बनने का रिकॉर्ड था. ये रिकॉर्ड साल 1991 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों के बीच बना था.चेम्सफोर्ड में दोनों टीमों ने इस रिकॉर्ड को स्थापित किया था.वैभव ने इससे पहले इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी जहां उन्होंने शतकीय पारी भी खेली.भारत ने वनडे सीरीज को 3-2 से जीती. वैभव ने वनडे सीरीज में 143 रन की पारी खेली थी.उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे.

इंडिया अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 दूसरा यूथ टेस्ट 20 जुलाई से
इंडिया अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19 के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 20 जुलाई को चेम्सफोर्ड में खेला जाएगा.यह टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. वैभव इंग्लैंड दौरे पर एक मैच खेलने के लिए बीसीसीआई की ओर से 20 हजार रुपये मिल रहे हैं. वह 5 वनडे मैचों में एक लाख रुपये कमा चुके हैं जबकि एक टेस्ट खेलने के लिए उन्हें 20 हजार रुपये मिले. वैभव का दूसरा टेस्ट खेलना भी तय है.ऐसे में वो इंग्लैंड दौरे से कुल एक लाख 40 हजार रुपये कमाएंगे.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

वैभव सूर्यवंशी का नाम रिकॉर्ड बुक में हुआ दर्ज, टूटा 34 साल पुराना रिकॉर्ड



Source link