शिप्रा ब्रिज के पास गड्ढे में गिरा बाइक सवार: सिर में चोट आने पर इंदौर रेफर; लोग बोले- प्रशासन-टोल कंपनी नहीं दे रही ध्यान – Dewas News

शिप्रा ब्रिज के पास गड्ढे में गिरा बाइक सवार:  सिर में चोट आने पर इंदौर रेफर; लोग बोले- प्रशासन-टोल कंपनी नहीं दे रही ध्यान – Dewas News



देवास में नेशनल हाईवे पर शिप्रा ब्रिज के पास सड़क की खस्ता हालत के कारण बुधवार सुबह एक गंभीर दुर्घटना हो गई। बाइक सवार युवक गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे इंदौर रेफर कर दिया है।

.

जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी जितेंद्र (26) पिता मोहन सिंह राजपूत, बुधवार सुबह बाइक से इंदौर से देवास की ओर आ रहे थे। शिप्रा ब्रिज के समीप सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण उनकी बाइक बेकाबू हो गई और वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर

हादसे में जितेंद्र के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया गया।

प्रशासन और टोल कंपनी नहीं दे रही ध्यान

घायल के भाई प्रीतम राजपूत ने बताया कि शिप्रा ब्रिज के आसपास सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे होने के बावजूद न तो प्रशासन और न ही टोल कंपनी इस ओर ध्यान दे रही है। सड़क की मरम्मत न होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।



Source link