नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत उज्जैन जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे 4435 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की जाएंगी। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में कारीगरों ने साइकिल असेंबल करना शुरू कर दिया है। कक्षा 6 के 1410 विद्यार्थियों को 18 इंच और
.
प्रभारी जिला परियोजना समन्वयक संजय शर्मा ने बताया कि इन साइकिलों का वितरण जिले के सभी ब्लॉक में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाएगा। ये साइकिलें ग्रामीण क्षेत्र के उन्हीं विद्यार्थियों को दी जाएंगी, जिनके गांव में मिडिल और हाईस्कूल नहीं हैं और उन्हें पढ़ाई करने दूसरे गांव या शहर जाना पड़ रहा है।
साइकिल असेंबल कर रहे कारीगर।
शर्मा ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का घर स्कूल से 2 किलो मीटर या उससे ज्यादा दूर है। वह भी इस योजना में साइकिल लेने के लिए पात्र हैं। यह लाभ कक्षा 6 और 9 में प्रथम प्रवेश पर एक बार ही दिया जाएगा। पुनः प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी इसके पात्र नहीं होंगे।