50 करोड़ कीमत की जमीन, अवैध निर्माण, कलेक्टर से हुई BJP पार्षद के बेटे की शिकायत

50 करोड़ कीमत की जमीन, अवैध निर्माण, कलेक्टर से हुई BJP पार्षद के बेटे की शिकायत


Last Updated:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में BJP पार्षद के बेटे पर सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगा है. लोगों ने इसी शिकायत कलेक्टर से की है.

ग्वालियर में बीजेपी पार्षद के बेटे की शिकायत.

हाइलाइट्स

  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ी वारदात
  • ग्वालियर में बीजेपी पार्षद के बेटे की शिकायत
  • सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में BJP पार्षद के बेटे पर गंभीर आरोप लगे है. वार्ड-19 पार्षद कमलेश बलवीर तोमर के बेटे छोटू तोमर पर नगर निगम की जमीन पर अवैध अतिक्रमण का आरोप लगा है. इसकी शिकायत वार्ड 19 के ही रहवासियों ने कलेक्टर दफ्तर में की है. शिकायत में बताया गया है कि छोटू तोमर ने लगभग 50 करोड़ कीमत की जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर निर्माण भी कराया है. इसकी शिकायत के साथ अवैध अतिक्रमण के सबूत भी साथ दिए गए. नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव शिकायत की जांच कर रहे है.

दरअसल भाजपा पार्षद कमलेश बलवीर तोमर के बेटे छोटू तोमर के खिलाफ यह शिकायत की गई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने नगर निगम की बेसकीमती लगभग 50 करोड़ रुपये कीमत वाली जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है. छोटू तोमर ने नगर निगम की पुरानी रेलवे लाइन पटरी रोड जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कराया जा रहा है. इस अवैध निर्माण से स्थानीय लोगों के घरों की खिड़की दरवाजे तक बंद हो गए है.

कार्रवाई की उठी मांग
इसके पहले भी शिकायत मिली थी कि डीडी नगर इलाके में सीवर टैंक के ऊपर अवैध निर्माण कर लिया गया है. यह सभी गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत वार्ड 19 के रहवासियों ने ही ग्वालियर कलेक्टर दफ्तर में की है. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि छोटू तोमर अपराधिक प्रवृत्ति का है. उसके ऊपर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है. पार्षद पुत्र के खिलाफ की गई शिकायत पर नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव का बयान सामने आया है.

उन्होंने भी छोटू तोमर के खिलाफ की गई शिकायत और लगाए आरोपों की पुष्टि की है. उनका कहना है कि छोटू तोमर भू-माफिया बन गया है. बीते डेढ़ 2 साल से छोटू तोमर की लगातार शिकायते कलेक्टर दफ्तर के साथ नगर निगम ऑफिस तक पहुंच रही है. बीते समय ग्वालियर कलेक्टर की ओर से भी 2 बीघा सरकारी जमीन खाली कराने की कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इस पर भी एक्शन लिया जाना है. वार्ड 19 के रहवासियों ने जो शिकायत के साथ सबूत दिए हैं उसके आधार पर जांच कराते हुए सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

50 करोड़ कीमत की जमीन, अवैध निर्माण, कलेक्टर से BJP पार्षद के बेटे की शिकायत



Source link