खरगोन अभिभाषक संघ में पवन बिल्लौरे अध्यक्ष चुने गए: प्रतिद्वंदी को 94 वोटों से हराया, रविन्द्र यादव फिर बने सचिव – Khargone News

खरगोन अभिभाषक संघ में पवन बिल्लौरे अध्यक्ष चुने गए:  प्रतिद्वंदी को 94 वोटों से हराया, रविन्द्र यादव फिर बने सचिव – Khargone News



खरगोन अभिभाषक संघ के चुनाव में पवन बिल्लौरे ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। उन्होंने हरीश त्रिपाठी को 94 मतों के अंतर से पराजित किया। कुल 298 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बिल्लौरे को 196 और त्रिपाठी को 102 वोट मिले।

.

सचिव पद पर रविन्द्र यादव ने दूसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने धीरेन्द्र चौहान को 38 मतों से हराया। यादव को 168 और चौहान को 130 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर युवराज गुजराती, कोषाध्यक्ष राहुल जोशी और सह सचिव राहुल जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी के लिए 5 सदस्य भी निर्विरोध चुने गए।

चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को बार एसोसिएशन कार्यालय में दिनभर चली। पुरुषोत्तम सोनी निर्वाचन अधिकारी थे। पंकज जोशी और ब्रजेश यादव सह निर्वाचन अधिकारी थे। रात 8 बजे परिणाम घोषित किए गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिल्लौरे ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और सभी को साथ लेकर काम करने का संकल्प लिया।



Source link