जो रूट को 120वें रन बनाने का इंतजार, फिर सिर्फ सचिन होंगे निशाने पर, बीच में नहीं होगा कोई तीसरा

जो रूट को 120वें रन बनाने का इंतजार, फिर सिर्फ सचिन होंगे निशाने पर, बीच में नहीं होगा कोई तीसरा


Last Updated:

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा. इस मैच में जो रूट के पास शतक लगाकर कई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.

जो रूट 21 रन बनाते ही राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे.

हाइलाइट्स

  • जो रूट के पास भारत के खिलाफ 12वां शतक मारने का मौका.
  • जो रूट 21 रन बनाते ही राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ देंगे.
  • जैक कैलिस को पीछे छोड़ने के लिए रूट को 22 रन चाहिए.
नई दिल्ली. सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के पीछे पड़े जो रूट पर मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान क्रिकेटप्रेमियों की नजरें लगी रहेंगी. रूट के फैंस को इस मैच में शतक की उम्मीद होगी. जो रूट अगर भारत के खिलाफ इस मैच में शतक बनाते हैं तो कई रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे. रूट अब तक भारत के खिलाफ 11 और कुल 37 टेस्ट शतक बना चुके हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

जो रूट ने अब तक 156 टेस्ट मैचों में 13,259 रन बनाए हैं. अभी दुनिया के 4 बैटर ऐसे हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रूट से ज्यादा रन बनाए हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, जैक कैलिस और राहुल द्रविड़ शामिल हैं.  जो रूट अगर मैनचेस्टर में 120 रन बनाते हैं तो पोंटिंग (13,378), कैलिस ( 13,289) और द्रविड़ (13,288) को पीछे छाेड़ देंगे. तब सिर्फ सचिन तेंदुलकर (15,921) ही रूट से आगे रह जाएंगे.

जो रूट अगर मैनचेस्टर में 100 रन का आंकड़ा छूते हैं तो यह भारत के खिलाफ उनका 12वां शतक होगा. ऐसा होने पर वे भारत के खिलाफ सबसे अधिक टेस्ट शतक बनाने वाले बैटर बन जाएंगे. अभी जो रूट और स्टीव स्मिथ 11-11 शतक के साथ बराबरी पर हैं. रूट ने भारत के खिलाफ 33 टेस्ट मैचों में 11 शतक लगाए हैं. स्मिथ ने 24 टेस्ट मैचों में 11 बार 100 रन का आंकड़ा पार किया है.

England’s Joe Root plays a shot on day two of the first cricket test match between England and India at Headingley in Leeds, England, Saturday, June 21, 2025. (AP Photo/Scott Heppell)

जो रूट अगर मैनचेस्टर टेस्ट में 2 अर्धशतक बनाते हैं, तो वे टेस्ट क्रिकेट में उनके 68 अर्धशतक हो जाएंगे. ऐसा होने पर वे सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड बराबर कर देंगे. तेंदुलकर ने 24 साल के टेस्ट करियर में भारत के लिए 200 मैच खेले और 68 अर्धशतक लगाए हैं. रूट ने 156 मैचों में 66 अर्धशतक लगाए हैं.

जो रूट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 67 डब्ल्यूटीसी मैचों में 5,796 रन बनाए हैं. रूट अगर मैनचेस्टर में 204 रन बनाते हैं तो उनके डब्ल्यूटीसी में 6000 रन पूरे हो जाएंगे.

जो रूट के नाम ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) में खेले गए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा 978 रन बनाने का रिकॉर्ड भी है. अगर वे अगले हफ्ते 22 रन बनाते हैं, तो मैनचेस्टर में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

जो रूट को 120वें रन बनाने का इंतजार, फिर सिर्फ सचिन होंगे निशाने पर



Source link