तहसील न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता से अभद्रता: तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप, अधिवक्ताओ ने दिया शिकायती ज्ञापन – Chhindwara News

तहसील न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता से अभद्रता:  तहसीलदार पर अभद्रता करने का आरोप, अधिवक्ताओ ने दिया शिकायती ज्ञापन – Chhindwara News


छिंदवाड़ा की तहसील न्यायालय में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब वरिष्ठ अधिवक्ता रामकुमार भारद्वाज (उम्र 74 वर्ष), निवासी छोटी बाजार राम मंदिर के पास, को तहसीलदार राजेश मरावी द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा में न्यायालय कक्ष से बाहर निकाल दिया गया।

.

घटना उस समय हुई जब अधिवक्ता भारद्वाज अपने पक्षकार के साथ एक आवेदन लेकर तहसील न्यायालय पहुंचे थे। वरिष्ठ अधिवक्ता के अनुसार, जब वे आवेदन की प्रति तहसीलदार को सौंपने लगे, तो उन्होंने लेने से मना कर दिया और कहा कि जो मुझे लिखना था, वह लिख दिया है, रिपोर्ट आने के बाद सुनूंगा।

ज्ञापन देने पहुंचा अधिवक्ता संघ

जब अधिवक्ता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आवेदन को स्वीकार करने से इनकार नहीं किया जा सकता और उचित आदेश दिए जाएं, तब तहसीलदार ने आवेदन तो रख लिया, लेकिन उच्च स्वर में कहा बाहर जाओ और फिर न्यायालय के चपरासी को बुलाकर बाहर निकालने के निर्देश दिए। इस घटना की चलते बड़ी संख्या में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौपा

बार काऊंसिल के अध्यक्ष राजकुमार मिश्रा के अनुसार, न्यायालय में मौजूद कई लोगों ने यह पूरी घटना देखी और सुनी। वरिष्ठ अधिवक्ता भारद्वाज ने इसे न केवल अपनी व्यक्तिगत गरिमा का हनन बताया है, बल्कि पूरे अधिवक्ता समुदाय के लिए अपमानजनक बताया है। उन्होंने इस व्यवहार पर गहरा दुख जताया और तत्काल इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में तहसीलदार राजेश मरावी से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और वो कार्यालय में भी नहीं मिले।



Source link