बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाईवे पर मजदूरों से मारपीट: 10 बदमाशों ने 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन लूटे, मामला दर्ज – Barwani News

बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाईवे पर मजदूरों से मारपीट:  10 बदमाशों ने 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन लूटे, मामला दर्ज – Barwani News


बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाईवे 39 पर धाबाबावड़ी में 10-12 बदमाशों ने मजदूरों से भरी पिकअप को रोका। बदमाशों ने पहले एक्सीडेंट का आरोप लगाया। फिर मोबाइल मांगने के बहाने मजदूरों से मारपीट की। घटना बुधवार शाम की है।

.

मजदूरों से 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन लूटे

बदमाशों ने मजदूरों से 25 हजार रुपए और दो मोबाइल फोन लूट लिए। मारपीट में कमल (26) निवासी पचगांव के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित कमल ने बताया कि वह बड़वानी से मजदूरों को लेकर घर लौट रहा था।

बाल कुंआ से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे

पचगांव निवासी शांतिलाल ने बताया कि बाल कुंआ से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक 10 से 12 बाइक सवारों ने हमारी पिकअप के सामने गाड़ी अडा दी। उन्होंने बोला कि आप लोगों ने एक्सीडेंट किया है। इतना बोलकर हम लोगों के साथ मारपीट की। गाड़ी में बैठे कुछ मजदूर डर के मारे भाग गए थे।

शांतिलाल ने बताया कि मैं और गाड़ी ड्राइवर उनके हाथ लग गए। मेरे सिर पर चोट आई। मेरे पास 5 हजार रुपए थे। आरोपियों ने मजदूरों के मजदूरी के 25 हजार पैसे छीन लिए। साथ ही मोबाइल भी छीनकर ले गए।

मजदूरों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

आरोपियों पर मामला दर्ज

शहर कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पहुंची थी। मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई जारी है। बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाईवे 39 मध्यप्रदेश को महाराष्ट्र और गुजरात की सीमा से जोड़ता है, इससे दिन-रात हजारों वाहनों की आवाजाही होती है।



Source link