बुमराह कौन होते हैं फैसला करने वाले, चौथे टेस्ट से पहले दिग्गज का फूटा गुस्सा

बुमराह कौन होते हैं फैसला करने वाले, चौथे टेस्ट से पहले दिग्गज का फूटा गुस्सा


Last Updated:

Dilip Vengsarkar Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बरकरार है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने जसप्रीत बुमराह पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना …और पढ़ें

जसप्रीत बुमराह पर फूटा वेंगसरकर का गुस्सा.

हाइलाइट्स

  • जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड में 3 टेस्ट मैच खेलने हैं
  • वेंगसरकर ने बुमराह के रवैये पर सवाल उठाए हैं
  • मैनचेस्टर में चौथा टेस्ट 23 जुलाई से खेला जाएगा

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने जसप्रीत बुमराह को लेकर सवाल उठाए हैं. वेंगसरकर ने कहा है कि बुमराह तय कर रहे हैं कि उन्हें कौन से मैच में खेलने हैं. जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. वेंगसरकर ने कहा है कि अगर खिलाड़ी पूरी तरह फिट है तो उसे सभी मैचों के लिए उपलब्ध होना चाहिए. इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा था कि बुमराह 3 टेस्ट मैच ही खेलेंगे. ऐसा वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत कहा गया था. इंगलैंड पहुंचकर बुमराह ने भी यही बयान दिया था. उन्होंने बताया था कि वह सभी टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, इसलिए उन्होंने कप्तानी का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था.

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद उन्हें बर्मिंघम में रेस्ट दिया गया था. इसके बाद उनकी वापसी तीसरे टेस्ट में हुई. भारतीय टीम को सीरीज में अभी 2 दो टेस्ट मैच और खेलने है. इनमें से बुमराह शायद एक टेस्ट नहीं खेल पाएं. हालांकि इस समय भारतीय टीम मुश्किल में है.टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे है.ऐसे में 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच में उनका खेलना जरूरी है. टीम इंडिया को अगर मैनचेस्टर में हार मिलती है तो फिर वो सीरीज गंवा देगी.

जसप्रीत बुमराह ने चोट से उबरकर वापसी की है.उन्हें पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बैक इंजरी हो गई थी. उनकी गेंदबाजी फ्रंटल एक्शन वाली है. ऐसे एक्शन वाले गेंदबाज ज्यादा चोटिल होते हैं. मैनचेस्टर में बुमराह ने अभी तक कोई टेस्ट नहीं खेला है. उन्होंने इंग्लैंड में 11 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 21 पारियों में 102 मेडन ओवर रखते हुए 49 विकेट चटकाए हैं. बुमराह ने लॉडर्स टेस्ट में पहली पारी में 74 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे जबकि दूसरी पारी में 2 विकेट लिए. 31 साल के बुमराह ने हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट लिए थे. वह दो टेस्ट में 12 विकेट ले चुके हैं.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

बुमराह कौन होते हैं फैसला करने वाले, चौथे टेस्ट से पहले दिग्गज का फूटा गुस्सा



Source link