भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर्स ने इंग्लैंड के मुंह से छीन ली जीत

भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर्स ने इंग्लैंड के मुंह से छीन ली जीत


Last Updated:

England Women vs India Women, 1st ODI Highlights: भारत ने पहले महिला वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की ओर से मिडिल ऑर्डर ने आगे बढ़कर जिम्मे…और पढ़ें

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को हराया.

हाइलाइट्स

  • भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को हराया
  • 3 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे
  • दीप्ति शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी

नई दिल्ली. मिडिल ऑर्डर बैटर्स की शानदार बल्लेबाजी की मदद से भारत ने पहले महिला वनडे क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत से भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई. भारतीय टीम की वनडे में यह दूसरी सबसे बड़ी रन चेज है. मिडिल ऑर्डर में दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी की. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 86 गेंदों पर 90 रन की साझेदारी की. दीप्ति को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने इसके बाद ऋचा घोष और अमनजोर कौर के साथ मिलकर छोटी लेकिन मैच विनिंग पाटर्नरशिप कर भारत को शानदार जीत दिलाई.

भारत ने जीत के लिए रखे गए 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 48.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. दीप्ति शर्मा ने 64 गेंदों पर सबसे ज्यादा 62 रन की पारी खेली जिसमें 3 चौके और एक छक्का शामिल था. वह अंत तक आउट नहीं हुईं. जेमिमा रोड्रिग्स ने 48 रन का योगदान दिया वहीं ओपनर प्रतीका रावल 36 रन बनाकर आउट हुईं जबकि स्मृति मंधाना ने 28 रन की पारी खेली. हरलीन देओल 27 रन बनाकर आउट हुईं. अमनजोत कौर 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर नाबाद लौटीं जबकि ऋचा घोष ने एक चौके की मदद से 10 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 17 रन बनाने में सफल रहीं. इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.

इससे पहले, युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने दो विकेट झटककर प्रभावित किया. लेकिन सोफिया डंकले की 92 गेंद में नाबाद 83 रन की पारी की मदद से इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 258 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. गौड़ (नौ ओवर में 55 रन देकर दो विकेट) और ऑफ स्पिनर स्नेह राणा (10 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट) ने दो दो विकेट झटके. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम ने 97 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन एलिस डेविडसन रिचर्ड्स ने डंकले के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 106 रन की भागीदारी निभाई और 73 गेंद में 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली.

डंकले ने अपनी पारी के दौरान नौ चौके लगाए. भारत ने एमी जोन्स को आउट कर पहली सफलता हासिल की जब गौड ने एक शानदार गेंद पर उन्हें बोल्ड कर अपने दूसरे वनडे में पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने इस ओवर में वाइड की हैट्रिक लगाई.

इंग्लैंड शुरुआती झटके से उबरने की कोशिश कर रहा था लेकिन गौड ने दूसरी बार शानदार इनस्विंगर से सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट को पगबाधा आउट किया. मैदानी अंपायर इससे सहमत नहीं थे लेकिन भारत द्वारा लिए रिव्यू में साफ दिखा कि गेंद मिडिल स्टंप के ऊपरी हिस्से पर लग रही थी. चौथे ओवर में दो विकेट पर 20 रन के स्कोर पर इंग्लैंड को एक साझेदारी की दरकार थी. उसके लिए फॉर्म में चल रही एम्मा लैम्ब और कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने 71 रन जोड़कर टीम को संभाला.

इसके बाद इंग्लैंड ने दो ओवर के अंदर ही क्रीज पर जमी इन दोनों बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. ऑफ स्पिनर स्नेह राणा ने लैम्ब (39 रन) और साइवर-ब्रंट (41 रन) को पवेलियन भेजकर घरेलू टीम को झटके दिए. इसके बाद डंकले और एलिस ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत के मिडिल ऑर्डर बैटर्स ने इंग्लैंड के मुंह से छीन ली जीत



Source link