मंदिरों और घर में चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार: इनमें एक नाबालिग; दान पेटी, चांदी की मूर्ति और मोबाइल समेत सामान बदमाद – Betul News

मंदिरों और घर में चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार:  इनमें एक नाबालिग; दान पेटी, चांदी की मूर्ति और मोबाइल समेत सामान बदमाद – Betul News



मंदिरों और घर से हुई चोरी के मामले में बैतूल पुलिस ने आज (गुरुवार) तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। इनके पास से चोरी की गई मूर्तियां और अन्य सामान बरामद किया है।

.

कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के अनुसार, 17 जून को हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दनोरा निवासी सुरेश उर्फ सूरज को हिरासत में लिया गया। उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। चोरी गई दान पेटी बरामद कर ली है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

इधर, गंज थाना क्षेत्र में पार्श्वनाथ जैन मंदिर से पीतल और कांसे की पूजा सामग्री चोरी हुई थी। 14 जुलाई को राजेंद्र वार्ड में एक मकान से 15 हजार रुपए नकद, चांदी की लक्ष्मी जी की मूर्ति, सिक्के और मोबाइल चोरी हुए थे। मुखबिर की सूचना पर ओझाढाना निवासी अजीत धुर्वे और एक नाबालिग को पकड़ा गया। दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से चांदी की मूर्तियां, नकद राशि, पीतल की परातें, पूजा थाली, आईफोन और अन्य सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में कोतवाली पुलिस के तरुण पटेल, बृजेश रघुवंशी, पवन लोवंशी और गंज थाने के सरविंद धुर्वे, आबिद अंसारी, इरफान कुरैशी, रणधीर सिंह राजपूत सहित सीन ऑफ क्राइम टीम ने सहयोग किया।



Source link