Last Updated:
Aaira Shami Birthday: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी आयरा आज (17 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं. मोहम्मद शमी इस खास मौके पर भी बेटी से दूर हैं लेकिन उन्होंने अपना संदेश जरूर पहुंचा दिया है. शमी ने इंस्टाग्राम पर एक साथ कई फोटो शेयर करते हुए आयरा को जन्मदिन की बधाई दी है.
मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर एक साथ सात तस्वीरें शेयर कर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने इन तस्वीरों के साथ भावुक पोस्ट भी लिखा. शमी कई साल से अपनी बेटी से दूर रह रहे हैं.

मोहम्मद शमी ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘प्रिय बेटी, मुझे आज भी वो सारी रातें याद हैं जब हम जागते रहे, बातें करते रहे और हंसते रहे थे. खासकर तुम्हारा डांस.’

मोहम्मद शमी की पोस्ट से साफ झलकता है कि वे अपनी बेटी से कई दिनों से नहीं मिले हैं. शमी लिखते हैं, ‘यकीन नहीं हो रहा कि तुम इतनी जल्दी बड़ी हो रही हो.’

मोहम्मद शमी ने इसी पोस्ट में लिखा,’मेरी दुआ है कि तुम्हारा जीवन खुशियों से भरा रहे. ईश्वर तुम्हें हमेशा प्यार, शांति, खुशियां और अच्छी सेहत दे. जन्मदिन मुबारक हो.’

मोहम्मद शमी जब हसीन जहां से पहली बार मिले तब वे आईपीएल में चीयरलीडर थीं. दोनों 2014 में शादी की थी. लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला.

मोहम्मद शमी और हसीन जहां साल 2018 में अलग हो गए. तब से बेटी आयरा अपनी मां के साथ रह रही है. शमी शुरुआती सालों में पहले बेटी से कुछ वक्त पर मिलते रहते थे. अब यह भी संभव नहीं हो पा रहा है.

मोहम्मद शमी का करियर भी इस समय ढलान पर है. वे लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर भी शमी को टीम के साथ नहीं ले जाया गया है.