सतना-चित्रकूट में फिर बाढ़ जैसे हालात: कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा; जिले में परीक्षाएं टली, SDRF अलर्ट – Satna News

सतना-चित्रकूट में फिर बाढ़ जैसे हालात:  कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूटा; जिले में परीक्षाएं टली, SDRF अलर्ट – Satna News


नारायण कुटी कृष्ण नगर में घरों में घुसा पानी।

सतना जिले में पिछले 8 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बिगड़ने लगी है। निचली बस्तियों में पानी भर गया है। कई घरों में पानी घुस गया है।

.

शहर के सर्किट हाउस चौक, प्रेम नगर अंडर ब्रिज और पन्ना नाका में जलभराव की स्थिति है। डालीबाबा से टिकुरिया टोला को जोड़ने वाले रपटे पर पानी बह रहा है। भरहुत नगर नाला ओवरफ्लो हो चुका है। नगर निगम का अमला सड़कों पर गड्ढों के पास डिवाइडर लगा रहा है। जिले की प्रमुख नदियां और नाले उफान पर हैं। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले 24 घंटे की तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने थे। सड़कों पर नावें चलानी पड़ी थीं।

प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को अलर्ट कर दिया है। प्रमोद वन में राहत केंद्र बनाया गया है। संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से लोगों को शिफ्ट करने की तैयारी है। जिला प्रशासन ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। लोगों से नदियों और नालों के पास न जाने की अपील की गई है। राहत एवं बचाव दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में सभी परीक्षाएं स्थगित सतना में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शासकीय स्वशासी महाविद्यालय सतना की सभी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. एस सी राय ने बताया कि महाविद्यालय सतना में 17,18,और 19 जुलाई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है।

देखिए तस्वीरें….

चित्रकूट मंदाकिनी नदी खतरे के करीब।

सर्किट हाउस चौक में जल भराव।

सर्किट हाउस चौक में जल भराव।

डाली बाबा रपटा ओवर फ्लो।

डाली बाबा रपटा ओवर फ्लो।

प्रेम नगर अंडर ब्रिज में जल भराव।

प्रेम नगर अंडर ब्रिज में जल भराव।

धारकुंडी आश्रम में पहाड़ी झरने का मनोरम दृश्य।

धारकुंडी आश्रम में पहाड़ी झरने का मनोरम दृश्य।

भरहुत नगर नाला ओवर फ्लो।

भरहुत नगर नाला ओवर फ्लो।

निचली बस्तियों में भरा पानी।

निचली बस्तियों में भरा पानी।



Source link