Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2025: कारोबार में उन्नति, भूल से भी ना दें पैसे उधार, मीन राशि वाले आज करें ये काम

Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2025: कारोबार में उन्नति, भूल से भी ना दें पैसे उधार, मीन राशि वाले आज करें ये काम


Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2025: हिन्दू धर्म में राशि के अनुसार आने वाले दिन की गणना की जाती है. बहुत सारे लोग यही सोचते हैं कि हमारे आने वाला दिन कैसा रहेगा. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन यानी 17 जुलाई 2025 का दिन खास रहने वाला है. हालांकि करियर, प्यार, आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज से जानते हैं कि मीन राशि वालों को आज किस क्षेत्र में कौन से काम करना है और किस काम से दूरी बनाकर रखनी है.

करियर – मीन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन करियर में सामान्य बना रहेगा. शत्रु भय सता सकता है. उन्हें चाहिए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े. जिससे सफलता मिल सके.

व्यापार- मीन राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. जो लोग व्यापार करते हैं या व्यापार करने की सोच रहे हैं. आज उन्हें पूंजी निवेश के अच्छे अवसर हाथ लगेंगे. जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

स्वास्थ्य– मीन राशि के जातक का आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है. इस राशि के जो जातक लंबे समय से स्वास्थ्य से पीड़ित हैं. उन्हें आज स्वास्थ्य में आराम मिलेगा. साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

आर्थिक स्थिति- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन आर्थिक स्थिति मध्यम रहने वाला है. आज इस राशि के जातक को खर्चों की अधिकता रहेगी. उन्हें चाहिए किसी को भूल से भी उधार धन न दे.

शिक्षा- मीन राशि के जातक को आज शैक्षिक कार्यों में मिला-जुला परिणाम देखने को मिलेगा. नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. लेकिन उन्हें चाहिए जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले. साथ ही आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े.

लव लाइफ- मीन राशि के जातक का आज का दिन लव लाइफ में मध्यम रहने वाला है. पार्टनर के साथ कोई तीखी बहस हो सकती है. उन्हें चाहिए वाणी पर नियंत्रण रखे. साथ ही वैवाहिक जीवन के जातकों को परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

दान- मीन राशि के जातक जो दान-पुण्य में रुचि रखते हैं. उन्हें चाहिए आज के दिन पीली चीजों का दान करना करे. जैसे – पीले फल, पीले वस्त्र, पीला भोजन आदि.



Source link