IND vs ENG: चौथे टेस्ट मैच से पहले बुरी खबर, स्टार पेसर चोटिल, गिल को बनाना पड़ सकता है प्लान बी

IND vs ENG: चौथे टेस्ट मैच से पहले बुरी खबर, स्टार पेसर चोटिल, गिल को बनाना पड़ सकता है प्लान बी


Last Updated:

IND vs ENG 4th Test: भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट से पहले शुभमन ब्रिगेड को बड़ा झटका लगा है. भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर है. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं. असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशे ने बताया कि अर्शदीप को फील्डिंग के दौरान चोट लगी है. वे डॉक्टर की निगरानी पर हैं.भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा.

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 2 मैच हार चुकी है. वह तीन मैचों के बाद 1-2 से पीछे चल रही है. इस कारण मैनचेस्टर में होने वाला चौथा टेस्ट भारत के लिहाज से करो या मरो का मैच बन गया है. भारतीय टीम इस मैच में पूरी ताकत से उतरना चाहती है. ऐसे में किसी भी खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है.

भारतीय टीम चौथे टेस्ट के लिए गुरुवार को मैनचेस्टर में प्रैक्टिस करने पहुंची. प्रैक्टिस के दौरान अर्शदीप सिंह को चोट लग गई. यह चोट इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह पर वर्कलोड नहीं बढ़ाना चाहती. बुमराह को इसी कारण दूसरे टेस्ट में नहीं उतारा गया था. असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोशे ने कहा कि चौथे मैच में भी बुमराह के खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है. इसका फैसला मैच शुरू होने के दिन लिया जाएगा. ऐसे में अगर बुमराह को रेस्ट दिया जाता है और अर्शदीप चोटिल रहते हैं तो टीम की बॉलिंग लाइनअप कमजोर हो सकती है.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

IND vs ENG: चौथे टेस्ट मैच से पहले बुरी खबर, स्टार पेसर चोटिल, गिल को बनाना पड



Source link