Sawan Vrat Recipe: सावन में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, ट्राई करें साबूदाने की रसमलाई, स्वाद और सेहत का है बेहतरीन संगम

Sawan Vrat Recipe: सावन में बनाना चाहते हैं कुछ अलग, ट्राई करें साबूदाने की रसमलाई, स्वाद और सेहत का है बेहतरीन संगम

Last Updated:

Sabudana Rasmalai Recipe: साबूदाना न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह एनर्जी से भी भरपूर होता है. इसलिए इसे व्रत में फलाहार के लिए खूब पसंद किया जाता है. हालांकि, आमतौर पर व्रत के लिए साबूदाने की खीर या खिचड़ी बनाई जाती है. लेकिन इसकी रसमलाई भी बहुत स्वादिष्ट होती है. आइए जानें सावन सोमवार व्रत के लिए साबूदाने की रसमलाई बनाने की रेसिपी.

सावन का महीना खुशियों, त्योहारों और भक्ति-भाव से भरा होता है. ऐसे में इस महीने में तरह-तरह के पकवान बनते रहते हैं. बारिश के मौसम में वैसे भी स्वादिष्ट व्यंजन बनाने का मन करता है. सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार पर शिवजी के भक्त व्रत रखते हैं. ऐसे में इस दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भीड़ लगी रहती है. इसके साथ ही व्रत में शाम के समय पारण किया जाता है. जिसमें हर कोई अलग तरह से करता है. कुछ लोग सावन सोमवार के व्रत में केवल मीठे का सेवन, तो कुछ लोग अन्न और कई लोग फलाहारी भोजन ग्रहण करते हैं.

क्या साबूदाने की रस मलाई.

साबूदाना न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह एनर्जी से भी भरपूर होता है. इसलिए इसे व्रत में फलाहार के लिए खूब पसंद किया जाता है. हालांकि, आमतौर पर व्रत के लिए साबूदाने की खीर या खिचड़ी बनाई जाती है. लेकिन इसकी रस मलाई भी बहुत स्वादिष्ट होती है.

अब साबूदाने की खिचड़ी नहीं रसमलाई.

यदि आपको इस सावन के महीने में अपने घर में व्रत वाले दिन कुछ नया बना कर खिलाना है तो तो आप उनको साबूदाने की रसमलाई बना कर बनाकर खिला सकती हैं. जो सेहत और स्वाद दोनों में लाजवाब है.

साबूदाना रसमलाई रेसिपी.

साबूदाना रसमलाई रेसिपी:
सबसे पहले आपको मीडियम साइज वाला साबूदाना लेकर उसे भिगो देना है.
साबूदाना थोड़ा भीगने के बाद उसे दो-तीन बार पानी से दोबारा धो लेना है.
भीग जाने के बाद आपको साबूदाने में मिल्क पाउडर डालकर मिक्स करना है.
अब हाथ पर थोड़ा घी लगाकर उसकी बॉल्स बना लेनी है.
सभी बॉल्स बना जाने के बाद आपको इन्हें एक प्लेट में रखना है.
फिर आप एक पैन में फुल क्रीम दूध को उबलने के लिए रखें.

इतनी आसान सबूदाना रसमलाई है.

अच्छी तरह उबल जाने के बाद आपको इसमें
फिर आपको थोड़ी दूध में भिगोकर केसर डालकर चलानी है.
अब आप इस दूध में साबूदाने की बॉल्स को डाल दें.
इसके साथ ही चीनी भी मिक्स करके लगातार चलाते रहें.
दूध अच्छी तरह पक जाने के बाद आप गैस का फ्लेम बंद कर दें.

और बन कर तैयार है रसमलाई.

अब इसमें आपको इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करनी है.
आपकी साबूदाने की रसमलाई बनाकर तैयार है
इसे आप फ्रिज में ठंडा करके बाउल में सर्व करें.

ये लगेगी सामग्री.

सामग्री: मीडियम साइज वाला साबूदाना- 1 कटोरी, फुल क्रीम दूध- 1 लीटर,चीनी- 1 कटोरी, मिल्क पाउडर- 1 चम्मच, केसर- 4-5 रेशे, इलाचयी पाउडर- आधा चम्मच, ड्राई फ्रूट्स- गार्निश के लिए

साबूदाने की साईज का रखे ध्यान.

साबूदाना देखने में छोटे दाने जैसा होता है. आप इसे अपनी इच्छा और स्वाद के अनुसार दूध और पानी में उबालकर बना सकते हैं. पकने के बाद दानेदार साबूदाना पारदर्शी दिखने लगता है. इसके अलावा आप साबूदाना की खिचड़ी बनाकर भी खा सकते हैं.

बिना घी लगाए न बानाए बॉल्स.

साबूदाना से खिचड़ी, खीर, टिक्की जैसी कई तरह की रेसिपी बनायी जाती है. लगभग हर किसी ने साबूदाना कभी ना कभी खाया है. लेकिन फिर भी ज्यादातर लोगों यह नहीं जानते कि यह स्वादिष्ट फूड सेहत के लिए भी बहुत कारगर होता है. साबूदाना का सेवन क्यों जरूरी है और यह हमारे स्वास्थ्य को कैसे लाभ पहुंचाता है.

सरल, स्वादिष्ट और सेहतमंद.

साबूदाना न केवल व्रत के नियमों के अनुसार उपयुक्त है, बल्कि स्वाद और पोषण दोनों में बेहतरीन होती है. इसलिए साबूदाने की रसमलाई एक बार जरूर ट्राई करें, क्योंकि सरल स्वादिष्ट और सेहतमंद होता हैं.

साबूदाने की इतनी सारी डिश.

साबूदाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अक्सर लोग व्रत के दौरान साबूदाने से कई तरह के डिश बनाते हैं. कई लोग इसे ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं. साबूदाने से बनी खीर, नमकीन खिचड़ी, वड़ा, रसमलाई रबडी आदि बहुत स्वादिष्ट होते हैं. यह पोषक तत्वों से भरपूर आहार है. इसमें फाइबर, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है. तो चलिए जानते हैं, साबूदाना के क्या फायदे हैं.

पोषक तत्व से भरपूर.

साबूदाना में विटामिन-के, आयरन, कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. जो हड्डियों के लिए लाभदायक है. मजबूत हड्डियों के लिए आप नियमित रूप से साबूदाना का सेवन कर सकते हैं. यह हड्डियों के विकास में काफी सहायक है.

व्रत में नहीं लगेगी कमजोरी.

साबूदाना डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है. जो पाचन के लिए बेहद लाभकारी है. इसके सेवन से कब्ज, सूजन आदि समस्याओं से राहत मिल सकती है.

वाह लाजवाब.

साबूदाना में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो डाइट में साबूदाने से बनी डिश खा सकते हैं.

homelifestyle

सावन में ट्राई करें साबूदाने की रसमलाई, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त…

Source link