जोधपुर,बाड़मेर की ओर ट्रेन से जाने वाले ध्‍यान दें, ट्रेनों का शेड्यूल बदला

जोधपुर,बाड़मेर की ओर ट्रेन से जाने वाले ध्‍यान दें, ट्रेनों का शेड्यूल बदला


Last Updated:

indian railway-भारतीय रेलवे ने बाड़मेर-जोधपुर और भगत की कोठी-भीलड़ी रेल सेवाओं के समय में बदलाव किया है. दतिया स्टेशन पर ज्योति स्नान महोत्सव के लिए अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है.

सांकेतिक फोटो

नई दिल्‍ली. भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाड़मेर-जोधपुर और भगत की कोठी-भीलड़ी रेल सेवाओं के ऑपरेशंस में थोड़ा बदलाव किया है. इसका शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके साथ ही, दतिया स्टेशन पर ज्योति स्नान महोत्सव के लिए कुछ ट्रेनों में अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है. भारतीय रेलवे ने दोनों तरफ जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि शेड्यूल देखकर यात्रा का प्लान बनाएं.

रेलवे के अनुसार बाड़मेर-जोधपुर और भगत की कोठी-भीलड़ी रेल सेवाओं के समय में बदलाव होगा. गाड़ी संख्या 54814 (बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर) अब बाड़मेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी, लेकिन भगत की कोठी स्टेशन पर रात 10:28 के बजाय 10:50 बजे पहुंचेगी और 10:30 के बजाय 10:52 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन जोधपुर स्टेशन पर रात 11:00 बजे के बजाय 11:15 बजे पहुंचेगी.

इसी तरह, गाड़ी संख्या 74841 (भगत की कोठी-भीलड़ी पैसेंजर) भगत की कोठी से सुबह 6:35 के बजाय 7:00 बजे रवाना होगी और भीलड़ी स्टेशन पर दोपहर 1:45 के बजाय 2:10 बजे पहुंचेगी. ये बदलाव रोजाना लागू होंगे. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे नई समय-सारिणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

दतिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव

झांसी मंडल के ग्वालियर-झांसी खंड में दतिया रेलवे स्टेशन पर ज्योति स्नान महोत्सव के अवसर पर 20 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 तक दो ट्रेनों को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है. यह व्यवस्था श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए की गई है. गाड़ी संख्या 12405/12406 (भुसावल-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस): यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है. गाड़ी संख्या 12807/12808 (विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन समता एक्सप्रेस): यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलती है.

ये ठहराव यात्रियों को महोत्सव में शामिल होने और दतिया पहुंचने में सुविधा प्रदान करेंगे. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं.ये कदम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर उठाए गए हैं.

homerajasthan

जोधपुर,बाड़मेर की ओर ट्रेन से जाने वालों ध्‍यान दें, ट्रेनों का शेड्यूल बदला



Source link