बिना खेत के भी हो जाएगी सब्जी तैयार! घर में उगाएं गिलकी, लौकी, करेला और सेमी; एक्सपर्ट से जानें तरीका

बिना खेत के भी हो जाएगी सब्जी तैयार! घर में उगाएं गिलकी, लौकी, करेला और सेमी; एक्सपर्ट से जानें तरीका


Last Updated:

बारिश का मौसम जारी है और इस मौसम में आप घर बैठे ही ऐसी तमाम सब्जियां उगा सकते हैं, जिनको खाने के बाद आपको बाजार की सब्जी याद नहीं आएगी.  अगर आपके घर में जगह कम है, तो भी आप इन सब्जियों को उगा सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं गिलकी सब्जी जिसकी डिमांड 12 महीने रहती है. घर में लगाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले ताजे और अच्छे किस्म के गिलकी यानी नेनुआ के बीजों का चयन करें. एक गमले या ग्रो बैग में 2-3 इंच गहरे छेद करके उनमें बीज बोएं. बीजों के बीच 4-6 इंच की दूरी रखें. बीजों को मिट्टी से ढक दें और हल्के से पानी दें.

tips and tricks

गिल्की के लिए रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है. आप मिट्टी में रेत और गोबर की खाद या जैविक खाद मिला सकते हैं. गमले की मिट्टी हमेशा थोड़ी नम रखें, लेकिन गीली न होने दें. जब पौधे छोटे हों तो दिन में एक बार पानी दें. जैसे-जैसे पौधे बड़े होते जाते हैं, पानी देने की मात्रा और निरंतरता बढ़ा सकते हैं.

tips and tricks

गिल्की के पौधे को बढ़ाने के लिए सहारे की आवश्यकता होती है. आप एक मजबूत बांस या लकड़ी की छड़ी का उपयोग करके पौधे को सहारा दे सकते हैं. गिलकी की कटाई आमतौर पर बुवाई के 60-70 दिन बाद की जाती है, जब गिलकी हरे रंग की हो और उसमें स्पंज जैसा महसूस हो तो उसे काट लें.

tips and tricks

कंटोला सब्जी को लगाने के लिए सबसे पहले गमले या जमीन में 2 सेंटीमीटर की गहराई में बीज बोएं. पौधे से पौधे का फासला लगभग 70 से 80 सेंटीमीटर होना चाहिए.

Tips and tricks

बरसात के मौसम में सिंचाई की आवश्यकता नहीं होती है और मिट्टी में पर्याप्त नमी होती है.  यह सब्जी बिजाई के 70 से 80 दिन में कटाई के लिए तैयार हो जाती है.

Tips and tricks

घर में इस सब्जी को लगाना सबसे आसान होता है. गमले या किसी भी छोटी सी जगह में आप लौकी सब्जी को लगा सकते हैं. बरसात का मौसम है तो ऐसे मौसम में आपको पानी की भी आवश्यकता नहीं होती है और आप नमी वाली मिट्टी में ही बीज रोप दें.  यह बीज कुछ दिनों बाद अंकुरित हो जाएगा फिर इसे किसी लकड़ी के सहारे की चढ़ा दें. इसके बाद समय आने पर इसमें फल आने शुरू हो जाएंगे.

Tips and tricks

अब बात करते हैं करेला सब्जी की. इसे भी घर में लगाना आसान होता है. जैसे हमने गिल्की, कंटोला और लौकी को उगाने का तरीका बताया. ठीक उसी तरीके से आपको करेला की सब्जी भी उगा लेनी है.

tips and tricks

अब बात करते हैं एक ऐसी सब्जी की जिसे लगाना और भी आसान होता है. इस सब्जी का नाम है सेमी सब्जी. सेमी सब्जी को भी हम 12 महीने उगा सकते हैं. यह सब्जी भी बहुत ही फायदेमंद होती है. आपको बाजार से सेम का बीज लाना है या किसी किसान भाई से ही मांग लेना है और आपको नमी वाली मिट्टी में इसको रोप देना है. यह कुछ दिन बाद अंकुरित हो जाएगी और समयानुसार इसमें फल आने शुरू हो जाएंगे.

homeagriculture

बिना खेत के भी हो जाएगी सब्जी तैयार! घर में उगाएं गिलकी, लौकी, करेला और सेमी



Source link