ग्वालियर चंबल संभाग में लगातार बारिश हो रही है, उसके बावजूद चंबल नदी का जलस्तर निरंतर नीचे गिर रहा है। बीते दिन चंबल नदी का जलस्तर 127 मीटर तक नीचे आ गया था , आज शुक्रवार को 125.85 मीटर तक नीचे आ गया है।
.
बता दें कि, जल संसाधन विभाग के अनुसार चंबल नदी के जलस्तर का इस बारिश से फर्क नहीं पड़ता है। राजस्थान के
चित्तौड़गढ़ व मंदसौर के गांधी सागर डेम से पानी कोटा बैराज बांध में आता है तथा कोटा बैराज से छोड़े जाने पर चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने लगता है।
शांत चंबल
पिलुआ व पगारा डैम से छोटी नदियों पर प्रभाव
चल संसाधन विभाग के अनुसार ग्वालियर चंबल संभाग में लगातार हो रही बारिश का असर जिले में से बह रही कुंवारी तथा आसन नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन नदियों में पानी का तेज बहाव आ रहा है। इनका जलस्तर बढ़ने लगा है।
डूबने लगे रपटे
मुरैना में कुंवारी नदी तथा आसन नदी में जल स्तर बढ़ने से उनके ऊपर बने रपटे डूब गए हैं। रपटे डूबने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। बीते दिन भटपुरा गांव से होकर बह रही नदी में एक ग्रामीण अपना ट्रेक्टर ट्राली लेकर रपटे के ऊपर से गुजरा तो उसकी ट्रेक्टर ट्राली नदी में डूब गई।

राजघाट पर चंबल नदी
कहते हैं अधिकारी
ग्वालियर चंबल संभाग में जो बारिश हो रही है उससे चंबल नदी के जलस्तर पर असर नहीं पड़ेगा। राजस्थान में गांधी सागर डेम से जो पानी छोड़ा जाएगा उसके लगातार बहकर आने पर जल स्तर बढ़ेगा। अभी चंबल नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है, आज शुक्रवार को कल के मुकाबले पूरा 1 फुट घट गया।
डीके गौर, सहायक यंत्री, जल संसाधन विभाग, मुरैना