मुर्गी बेचने के विज्ञापन में ये क्या लिख दिया? धार्मिक भावनाएं आहत! एमपी के हरदा में हंगामा

मुर्गी बेचने के विज्ञापन में ये क्या लिख दिया? धार्मिक भावनाएं आहत! एमपी के हरदा में हंगामा


Last Updated:

Harda News: मध्य प्रदेश के हरदा में एक कॉलेज प्रबंधन पर लोगों ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया. दरअसल, ये मामला मर्गी पालन के एक विज्ञापन से जुड़ा है…

हरदा में हंगामा.

हाइलाइट्स

  • हरदा में मुर्गी विज्ञापन से धार्मिक भावनाएं आहत
  • नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताई आपत्ति
  • प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया
रिपोर्ट: प्रवीन सिंह

Harda News: मध्य प्रदेश के हरदा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक निजी कॉलेज द्वारा जारी मुर्गियों की बिक्री के विज्ञापन में ‘नर्मदा’ नाम के उपयोग ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. इस विज्ञापन में मुर्गियों की नस्ल के रूप में ‘नर्मदा’ का उल्लेख किया गया, जिसे नर्मदा नदी के भक्तों और नार्मदीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने अपनी धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया है.

नार्मदीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक पाराशर के नेतृत्व में समाज के दर्जनों सदस्य जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और संयुक्त कलेक्टर संजीव कुमार नागू को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि ‘नर्मदा’ सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है. नर्मदा देवी को नर्मदा घाटी क्षेत्र और मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में गंगा जैसी पवित्र नदी के रूप में पूजा जाता है.

धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची
विवाद की शुरुआत कॉलेज द्वारा जारी उस विज्ञापन से हुई, जिसमें मुर्गियों की नस्लों में ‘नर्मदा’ और ‘सोनाली’ का जिक्र था. नार्मदीय समाज ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा, इससे सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है.

जबलपुर में प्रचलित है ये नाम
वहीं, कॉलेज प्रशासन ने सफाई दी कि विज्ञापन में इस्तेमाल किए गए नाम जबलपुर के एक मुर्गीपालन केंद्र से लिए गए थे, जहां ‘कड़कनाथ’, ‘नर्मदा’ और ‘सोनाली’ नस्लों का जिक्र होता है. कॉलेज प्रबंधन ने कहा, उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था, बल्कि उन्होंने वही जानकारी प्रचार सामग्री में दी जो वहां प्रचलित है.

आंदोलन की दे दी चेतावनी
कॉलेज के निदेशक राजीव खरे से इस विषय पर बयान के लिए संपर्क नहीं हो सका. दूसरी ओर, नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत ‘नर्मदा’ नाम को मुर्गी की नस्ल से नहीं हटाया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे. इस विवाद ने धार्मिक भावनाओं और स्थानीय परंपराओं के सम्मान को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है. प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित पक्षों के साथ चर्चा की बात कही है.

homemadhya-pradesh

मुर्गी बेचने के विज्ञापन में क्या लिखा? धार्मिक भावनाएं आहत! हरदा में हंगामा



Source link