MP इवनिंग बुलेटिन: भाजपा नेता की हत्या, बम की तरह फटा ट्रांसफॉर्मर, पहाड़ की मिट्‌टी खिसकने से रोड बंद; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News

MP इवनिंग बुलेटिन:  भाजपा नेता की हत्या, बम की तरह फटा ट्रांसफॉर्मर, पहाड़ की मिट्‌टी खिसकने से रोड बंद; दिनभर की 10 बड़ी खबरें – Madhya Pradesh News


MP इवनिंग न्यूज बुलेटिन में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास।

पूरी खबर पढ़ें..

1. छतरपुर-टीकमगढ़ में कई गांवों में बाढ़, शिवपुरी में लैंड स्लाइड से रोड बंद एमपी में लगातार बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। छतरपुर-टीकमगढ़ में कई गांव पानी में डूबे हैं। शिवपुरी में मड़ीखेड़ा अटल सागर डैम के पास पहाड़ी पर लैंड स्लाइड हो गया। पहाड़ी से मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। दो घंटे ट्रैफिक बंद रहा। पूरी खबर पढ़ें..

2. भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव मंदसौर के नाहरगढ़ के हिंगोरिया बड़ा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ (45) की गुरुवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। श्यामलाल अपने घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला किया। शुक्रवार सुबह परिजन को श्यामलाल का खून से लथपथ शव मिला। पूरी खबर पढ़ें..

3. बम की तरह फटा ट्रांसफॉर्मर, धमाके के बाद लगी आग, 3 कर्मचारी झुलसे राजगढ़ में एक ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद आग लग गई। करीब 15-20 फीट ऊंचाई तक लपटें उठने लगी। इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कर्मचारियों ने कीचड़ में लोट कर आग बुझाई।​​​ प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को ​​​​भोपाल रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

4. शराब दुकान स्टाफ को पीटा: आबकारी अफसर पर अवैध वसूली के आरोप

जबलपुर में सहायक आबकारी आयुक्त संजीव दुबे ने 4 शराब दुकानों में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट की। आरोप है कि संजीव दुबे अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने लात-घूंसे मारे। कहा- मालिक से कहना दुकान सरेंडर करे, वरना बर्बाद कर दूंगा। इसके वीडियो सामने आए हैं। पूरी खबर पढ़ें..

5. लड़ते हुए घर में घुस आए दो सांड, तीन महिलाओं ने भागकर बचाई जान शाजापुर जिले के शुजालपुर में दो सांड लड़ते हुए एक घर में घुस गए। सांडों ने काम में व्यस्त तीन महिलाओं पर भी हमला कर दिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। सांडों ने एक चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना 11 जुलाई शुक्रवार की है। इसका वीडियो 7 दिन बाद को सामने आया है।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें..

6. सोनम-राज को फ्लैट देने वाले शिलोम को जमानत, सबूत छिपाने का आरोप इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी बने शिलोम जेम्स को शुक्रवार को शिलॉन्ग कोर्ट से जमानत मिल गई। वह करीब 15 दिन से ज्यादा समय से शिलॉन्ग जेल में बंद था। उसे जमानत किन शर्तों पर मिली है। इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। राजा के भाई सचिन ने शिलोम की जमानत पर आपत्ति ली है। पूरी खबर पढ़ें..

7. लाठीचार्ज के विरोध में करणी सेना का प्रदर्शन​​​​​​​, फिर आंदोलन की चेतावनी हरदा में करणी सेना परिवार के कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उज्जैन और रतलाम में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हरदा कलेक्टर-एसपी को हटाने, आरोपी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर को सुरक्षा की मांग की। पूरी खबर पढ़ें..

8. 120 छात्राएं कलेक्टर से मिलने 70 किलोमीटर दूर के लिए पैदल निकलीं

बड़वानी में छात्राएं हॉस्टल अधीक्षकों के ट्रांसफर के विरोध में सड़क पर उतर गईं। करीब 120 छात्राएं बड़वानी कलेक्टर से मिलने के लिए 70 किमी की दूरी तय करने पैदल ही निकल पड़ीं।मामला सेंधवा में मडगांव कन्या शिक्षा परिसर छात्रावास का है। छात्राओं ने छात्रावास अधीक्षकों ट्रांसफर रद्द करने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें..

9. सड़क धंसने पर रिपोर्ट, नाले पर पुलिया नहीं बनाई, कर दिया अंडरग्राउंड​​ भोपाल के एमपी नगर में सड़क धंसने पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने अपनी रिपोर्ट दी है। जिसमें कहा गया कि एमपी नगर की बसाहट के दौरान करीब 50 साल पहले पत्थरों की दीवार का नाला बना था। उस समय इसके ऊपर पुलिया नहीं बनाई गई, बल्कि उसे अंडरग्राउंड कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें..​​​​​​​

10. कावड़ यात्रा में बीजेपी नेता की जेब कटी:15 हजार, आधार-एटीएम गायब​​​​​​​ ​​​​​​​मुलताई में आदिगंगा मां ताप्ती की कावड़ यात्रा के दौरान जेबकतरों ने कई भाजपा नेताओं को निशाना बनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल के स्वागत कार्यक्रम में यह घटना हुई। वर्तमान विधानसभा संयोजक जगदीश पवार की जेब से 15,000 रुपए, एटीएम और आधार कार्ड चोरी हो गए। पूरी खबर पढ़ें..



Source link