Last Updated:
Jatin Paranjape on Jasprit Bumrah : पूर्व भारतीय चयनकर्ता जतिन परांजपे ने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अगले दो टेस्ट मैच में जरूरी खेलेंगे.
पूर्व चयनकर्ता जतिन परांजपे को भरोसा है जसप्रीत बुमराह अगले दोनों टेस्ट खेलेंगेोम
दूसरे मैच में एजबेस्टन में शानदार वापसी करते हुए मेहमान टीम ने 5 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया था. हालांकि, लॉर्ड्स में 2-1 की बढ़त लेने से चूक गए और अब हर मैच भारत के लिए करो या मरो की स्थिति में है. पूर्व चयनकर्ता परांजपे का मानना है कि इस युवा टीम को खारिज नहीं किया जा सकता. पीटीआई से बात करते हुए परांजपे ने कहा कि टीम पहले ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों से आगे बढ़ चुकी है और युवा ब्रिगेड मैनचेस्टर में वापसी करने में सक्षम है.
उन्होंने लॉर्ड्स में करीबी हार का जिक्र करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हम वास्तव में 3-0 से आगे नहीं होने के लिए थोड़े बदकिस्मत रहे हैं. वह ऋषभ पंत का रन-आउट सबसे खराब समय पर हुआ. अगर उन्होंने और राहुल ने 60-70 रन और जोड़े होते, तो खेल हमारे पक्ष में झुक सकता था.”
चौथे टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता स्पष्ट नहीं है, क्योंकि इस सीरीज में उन्हें केवल तीन टेस्ट खेलने की उम्मीद है. लेकिन परांजपे को विश्वास है कि वह वापस आएंगे. “वह अगले दो टेस्ट खेलेंगे – मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है.”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें