शिवपुरी के माधव चौक पर एसपी ने नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
शिवपुरी में “नशे से दूरी है जरूरी” जन जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें माधव चौक पर एसपी ने नागरिकों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। एसपी राठौड़ ने ऑटो चालकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। उन्होंने नशा मुक
.
एसपी और एडिशनल एसपी ने ऑटो वाहनों पर लगाए जागरूकता पर्चे
15 जुलाई से शुरू हुआ ये अभियान 30 जुलाई तक प्रदेश भर में चलेगा। कार्यक्रम में एसपी अमन सिंह राठौड़ और एडिशनल एसपी संजीव मुले ने ऑटो वाहनों पर जागरूकता पर्चे लगाए। ऑटो यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। राहगीरों को भी नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
एसपी और एडिशनल एसपी ने ऑटो वाहनों पर जागरूकता पर्चे लगाए।
कार्यक्रम में रिजर्व इंस्पेक्टर अनिल कवरेती, कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ समेत कई थानों के प्रभारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ फतेहपुर के विद्यापीठ छात्रावास पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रों को नशामुक्ति अभियान की जानकारी दी।