कटनी में करंट लगने से किसान की मौत: खेत में मोटर चालू करते वक्त हुआ हादसा – Katni News

कटनी में करंट लगने से किसान की मौत:  खेत में मोटर चालू करते वक्त हुआ हादसा – Katni News



कटनी जिले के बड़वारा थाना इलाके के कांटी गांव में मंगलवार सुबह एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 40 साल के बाराती चौधरी सुबह अपने खेत में पानी लगाने गए थे। जैसे ही उन्होंने मोटर चालू करने के लिए बिजली का तार पकड़ा, उन्हें करंट लग गया।

.

शव को पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया

करंट लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बड़वारा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

खेती-किसानी करके जीवन यापन था शख्स

बाराती चौधरी गांव के रहने वाले थे और अविवाहित थे। वे अपने पिता बैसाखू चौधरी के साथ रहते थे और खेती-किसानी करके जीवन यापन करते थे।

थाना प्रभारी के.के. पटेल ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत का कारण करंट लगना सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण साफ हो सकेगा।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के खुले तारों को लेकर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।



Source link