भगवान चंद्रमौली नर्मदेश्वर महादेव की पालकी निकाली गई।
नर्मदापुरम में सावन माह के दूसरे सोमवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शहर के प्राचीन काले महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। महिला पुरुषों ने जल, दूध, दही से भगवान महादेव का अभिषेक किया। रात में शिवालयों में महादेव की आरत
.
दोपहर में पुलिस लाइन के पास स्थित चंद्रमौली नर्मदेश्वर महादेव की पालकी और कावड़ यात्रा निकाली गई। चंद्रमौली नर्मदेश्वर महादेव पालकी में विराजमान रहे। महिलाएं कांवड़ लेकर भोले की मस्ती में नाचते हुए चलीं।
ढोल और डीजे के साथ कावड़ यात्रा, पालकी निकली। मीनाक्षी चौक, महाराणा प्रताप चौक, सर्किट हाउस चौराहा होते हुए विवेकानंद घाट पहुंची। जहां कांवड़ में नर्मदा जल लेकर सभी चंद्रमौली नर्मदेश्वर महादेव पहुंची और नर्मदा के जल से भगवान का अभिषेक किया।
देखिए तस्वीरें…

भोले की भक्ति में मस्त महिलाएं कावड़ लेकर चली।