पशुपालक सावधान, जरा सी लापरवाही और चारा बन जाएगा जहर! जाने एक्सपर्ट की चेतावनी

पशुपालक सावधान, जरा सी लापरवाही और चारा बन जाएगा जहर! जाने एक्सपर्ट की चेतावनी


Last Updated:

Tips and Trick: बरसात में भैंस को चारा देते समय सावधानी बरतें. एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी के अनुसार, चारे में जहरीले घास और कीड़े हो सकते हैं, जो भैंस की मौत का कारण बन सकते हैं. चारा साफ करें और उसमें 50 ग्रा…और पढ़ें

बुरहानपुर. यदि आप भी पशुपालक हैं तो आज हम आपको बरसात के समय में भैंस को चारा देने का सही नियम बताने वाले हैं.    चारा खिलाते समय इस दो बातों का ध्यान जरूर रखना होता है. एक्सपर्ट डॉक्टर के अनुसार यदि आप इस बातों पर ध्यान नहीं देते हैं तो आप की भैंस की मौत भी हो सकती है. पशु चिकित्सा एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के दिनों में जो घास होती है उसमें जहरीले घास भी उगती है तो वहीं जहरीले कीड़े भी उसमें रहते हैं.

यदि आप आपके आसपास या जंगल से घास तोड़ कर लाते हैं तो उसको अच्छे से साफ कर लें. दूसरा कोई जहरीली घास तो नहीं है इसकी पहचान जरूर करें. यदि आप इन दो बातों का ध्यान नहीं रखते हैं और यदि जहरीला कीड़ा या जहरीला घास भैंस खा लेती है तो उसे उसकी तबीयत बिगड़ सकती है.और यदि अधिक अधिक मात्रा में खा लिया है तो उसकी मौत भी हो सकती है.

एक्सपर्ट डॉक्टर ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब पशु चिकित्सक एक्सपर्ट डॉक्टर अजय रघुवंशी से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी पशुपालक है और आपने आपके बाड़े में भैंस पाल कर रख ली है आप उसको रोज हरा चारा देते हैं तो अभी बरसात के दिनों में जो चारा होता है उसमें जहरीले घास भी उगते है, और जहरीले कीड़े भी रहते हैं. यदि आप आपकी भैंस को चारा दे रहे हैं तो सबसे पहले उसको देख ले उसमें जहरीले घास न हो और उसमें कोई भी कीड़े ना हो उसको साफ भी कर ले. उसके बाद ही भैंस को खिलाएं यदि इस बात का ध्यान रखते हैं तो आपकी भैंस को कोई परेशानी नहीं जाएगी.

चारे में 50 ग्राम डालकर खिलाए नमक 
एक्सपर्ट डॉक्टर का कहना है की बरसात के दिनों में भैंस को चारे में करीब 50 ग्राम सुबह-शाम नामक रोज आपको मिलाकर खिलाना चाहिए. जिससे उसकी पाचन क्रिया भी ठीक रहती है और उससे उसका दूध भी बढ़ता है और वह बीमार भी नहीं पड़ती है यदि आप इन बातों का ध्यान रखते हैं आपकी भैंस बीमार नहीं होगी.

homelifestyle

पशुपालक सावधान, जरा सी लापरवाही और चारा बन जाएगा जहर! जाने एक्सपर्ट की चेतावनी



Source link