बुरहानपुर में लोक निर्माण विभाग ने खराब सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सोमवार को रेणुका माता मंदिर से टेक्समो पाइप तक पेचवर्क कार्य प्रारंभ किया गया।
.
इस मार्ग की स्थिति काफी खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कुछ महीने पहले विभाग ने मरम्मत कार्यों के लिए 50 लाख रुपए का टेंडर जारी किया था। बारिश से क्षतिग्रस्त सभी सड़कों का पेचवर्क कराया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर अश्वनी सोनरिस ने बताया कि इससे पहले खकनार में खराब सड़कों की मरम्मत की गई थी। शहर में लालबाग रोड की स्थिति भी खराब है। इस संबंध में विभाग ने टेंडर जारी कर दिए हैं। लालबाग रोड को जल्द ही सीमेंट कॉन्क्रीट से निर्मित किया जाएगा।
देखिए तस्वीरें…

