Last Updated:
Sawan Pradosh Vrat: सावन के पहले प्रदोष व्रत बहुत खास होने वाला है, क्युंकि इस दिन कई शुभ सयोंग बन रहे है. इस दिन भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसेंगी. अगर आर्थिक समस्या, या कर्ज से मुक्ति चाहिए. तो दीपक के कुछ अचूक उ…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- दीपक के 5 खास उपाय
- बना सकते हैं आपको कर्ज मुक्त
- महादेव की कृपा और बरसेगा धन
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे प्रमुख व्रतों में से एक प्रदोष व्रत होता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. ऐसा माना जाता है कि सावन माह के प्रदोष व्रत के अवसर पर विशेष दीपक के उपाय करने से साधक पर महादेव की कृपा बरसती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि प्रदोष व्रत के दिन किन उपायों से कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है.
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 22 जुलाई को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगी. वहीं 23 जुलाई को त्रयोदशी तिथि सुबह 04 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में प्रदोष व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा.
प्रदोष व्रत पर जरूर लगाएं यहा दीपक
– घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवेश नहीं हो पाता है. साथ ही धन की देवी की कृपा से धन और समृद्धि आती है
– प्रदोष व्रत के दिन संध्या के समय अगर आपके घर में तुलसी का पौधा है, तो उसके पास एक दीपक जरूर जलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती और अच्छे स्वास्थ्य का वरदान मिलता है.
– घर में जहां पीने का स्थान हो वहां पर भी एक दीपक जरूर जलाएं. इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked …और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digiatal), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked … और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.