Last Updated:
Train Marpeet Viral Video: जबलपुर आ रही एक ट्रेन में वेंडरों ने हद कर दी. रेल मंत्री से शिकायत करने पर एक यात्री को पीट दिया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है…
प्रतीकात्मक.
हाइलाइट्स
- यात्री ने रेल मंत्री से शिकायत की तो वेंडरों ने पीटा
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
- रेलवे प्रशासन ने वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की
Jabalpur News: चलती ट्रेन में एक यात्री को रेल मंत्री से शिकायत करना महंगा पड़ गया. घटना ट्रेन नंबर 11463 वेरावल-जबलपुर सोमनाथ एक्सप्रेस की है, जिसमें अवैध वेंडरों ने यात्री की सीट पर पहुंचकर उसके साथ जमकर मारपीट की. यह घटना रतलाम और वडोदरा रेल मंडल के बीच की बताई जा रही है. ट्रेन जबलपुर जा रही थी.
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वेंडर यात्री के साथ मारपीट करते साफ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आया और वडोदरा रेल मंडल ने पैंट्री के इन वेंडरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.
वडोदरा रेल मंडल में हड़कंप
वहीं, पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) ने भी इस गंभीर घटना को देखते हुए वडोदरा रेल मंडल को कड़ी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है. इस घटना ने न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि अवैध वेंडरों की मनमानी भी उजागर कर दी है.
यात्री बोले…ये गुंडागर्दी
यात्रियों का कहना है कि ये सरेआम गुंडागर्दी है. ट्रेनों में खाने की गुणवत्ता खराब होने के बावजूद मनमाने दाम वसूले जाते हैं. शिकायत करने पर धमकाया भी जाता है. इस घटना के बाद यात्रियों में भय का माहौल है. रेलवे से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि भविष्य में कोई भी यात्री शिकायत करने से डरे नहीं.