पौधरोपण को बढ़ावा देने सीएम ने ली बैठक: नर्सरी और बगीचों से लेकर फलदार, छायादार पौधे लगाने पर जोर, किसानों से कराएं पौधरोपण – Bhopal News

पौधरोपण को बढ़ावा देने सीएम ने ली बैठक:  नर्सरी और बगीचों से लेकर फलदार, छायादार पौधे लगाने पर जोर, किसानों से कराएं पौधरोपण – Bhopal News



एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खरीदकर पौधे लगाने और उन्हें बड़ा करने में लागत अधिक आती है, इसलिए सबको नर्सरी और बगीचा लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ पौधे उद्यानिकी विभाग उपलब्ध कराए। कम खर्च में ज्यादा फायदा देने वाले फलदार और छायादार पौधों

.

एक पेड़ मां के नाम अभियान की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों और निजी क्षेत्रों को भी इस अभियान से जोड़ा जाए। सभी विभाग पौधरोपण में तेजी लाएं और पौधों की मॉनिटरिंग भी बेहतर तरीके से करें।

उद्यानिकी विभाग किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करे, जिससे उनके फलों को बेचकर किसान की आय में वृद्धि हो सके। एक बगिया मां के नाम के माध्यम से राज्य सरकार स्व-सहायता समूहों की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए भी संकल्पित है। फलों की बगिया विकसित करने के लिए उन्हें तीन साल तक आर्थिक मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 5 जून से एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा।

वन विभाग ने लगाए 5 करोड़ 38 लाख से अधिक पौधे

प्रमुख सचिव पर्यावरण ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान की मॉनिटरिंग के लिए मेरी लाइफ पोर्टल तैयार किया गया है।

अब तक प्रदेश के विभिन्न विभागों और जिलों में करीब 5 करोड़ 54 लाख से अधिक पौधरोपण कर पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है। अभियान में अकेले वन विभाग ने ही वर्ष 2025-26 में 3.40 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट रखा था। 22 जुलाई तक 5 करोड़ 38 लाख से अधिक पौधों का रोपण कर दिया गया है।

किस विभाग ने कितने पौधे लगवाए

  • एक पेड़ मां के नाम अभियान में उच्च शिक्षा विभाग के 1.60 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के विरुद्ध सभी शासकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय परिसरों में 1 लाख से अधिक देशी फलदार पौधे लगाए जा चुके हैं।
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग के 1 करोड़ पौधरोपण लक्ष्य के विरूद्ध 4.15 लाख छायादार और औषधीय पौधे लगाए जा चुके हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने अब तक 7 हजार से अधिक महिलाओं को पौधरोपण स्थल का भ्रमण कराया गया है।
  • स्कूल शिक्षा विभाग ने 86 लाख 27 हजार से अधिक पौधरोपण के टारगेट के विरुद्ध अब तक 5 लाख 37 हजार 625 आम, अमरूद, नीम, पीपल, बरगद, सागौन एवं शीशम जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगवाए हैं। विभाग द्वारा रोज 50 हजार पौधे लगाने के दावे हैं। अगले दो से तीन माह में विभाग अपना लक्ष्य पूर्ण कर लेगा।
  • उद्यानिकी विभाग ने 4862 हेक्टेयर क्षेत्र में 21 लाख पौधे लगाने का टारगेट तय करने के बाद अब तक 9.34 लाख से अधिक पौधरोपण किया है। इनमें आम, अमरूद, संतरा, नीबू जैसे विभिन्न फलदार पौधे शामिल हैं।
  • पर्यावरण विभाग ने ईको क्लब से माध्यम से 37 हजार स्कूल परिसरों में अब तक 2 लाख 76 से अधिक पौधरोपण किया है।



Source link