मैहर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़: नशे में धुत होकर घर में घुसकर वारदात; लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा – Maihar News

मैहर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़:  नशे में धुत होकर घर में घुसकर वारदात; लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा – Maihar News


मैहर में आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बुधवार दोपहर 2 बजे अमरपाटन थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। आरोपी कामता कोरी ग्राम जमताल का रहने वाला है।

.

आरोपी नशे की हालत में सहकर्मी के घर पहुंचा। वहां घर में खेल रही बच्ची को देखकर उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और शोर मचाया। इससे आसपास के लोग जमा हो गए।

आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की। फिर उसे अमरपाटन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया।

पीड़िता की मां पति से विवाद के बाद बच्ची के साथ अपने माता-पिता के घर में रह रही है। वह मजदूरी करके अपना और बच्ची का पालन-पोषण कर रही है। आरोपी उसका सहकर्मी है। दोनों साथ में मजदूरी करते हैं। इसी वजह से आरोपी का उनके घर आना-जाना था।

थाना प्रभारी के.पी. त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची के नाना ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



Source link