पन्ना में 500 मीटर तक निकली तिरंगा यात्रा: 200 से अधिक स्कूली बच्चे और जनप्रतिनिधि शामिल हुए – Panna News

पन्ना में 500 मीटर तक निकली तिरंगा यात्रा:  200 से अधिक स्कूली बच्चे और जनप्रतिनिधि शामिल हुए – Panna News


‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को पन्ना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण से शुरू हुई और करीब 500 मीटर दूर गांधी चौक पर समाप्त हो गई। इस दौरान खजुराहो सांसद वीडी शर्मा के साथ पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप

.

यात्रा में करीब 200 स्कूली छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। गांधी चौक पर यात्रा के समापन पर सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जगाना है। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश की रक्षा के लिए प्राणों का बलिदान देने वाले सैनिकों को हमेशा याद रखना चाहिए।

उन्होंने लोगों से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने और उसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर डालने की अपील की। इस दौरान सांसद वीडी शर्मा और अन्य नेताओं ने भी अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण किया।

देखिए तिरंगा यात्रा की तस्वीरें



Source link