विदिशा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 24 घंटों में 0.53 इंच बारिश; कई इलाकों में जलभराव, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी – Vidisha News

विदिशा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट:  24 घंटों में 0.53 इंच बारिश; कई इलाकों में जलभराव, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी – Vidisha News



विदिशा में गुरुवार सुबह से मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सुबह से जारी रुक-रुक कर रिमझिम और मध्यम बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर तक लगभग 28 मिलीमीटर (1.10 इंच) बारिश की संभावना है। बदलते मौसम और बढ़ती नमी को

.

जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

लगातार हो रही बारिश ने विदिशा के जनजीवन को प्रभावित किया है। बाजारों में पसरे सन्नाटे के बीच लोग केवल अत्यावश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। सड़कों की स्थिति दयनीय है। गड्ढों में जमा बारिश का पानी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिना किसी विशेष आवश्यकता के घरों से बाहर न निकलें। प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही घर से बाहर जाएं।

शमशाबाद में सर्वाधिक वर्षा

विदिशा जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान औसतन 13.5 मिलीमीटर (0.53 इंच) वर्षा दर्ज की गई है। मानसून की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 1 जून से अब तक कुल 488.0 मिलीमीटर (19.21 इंच) बारिश हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि 422.4 मिमी (16.62 इंच) की तुलना में अधिक है।

तहसील वर्षा (मिमी में)
शमशाबाद 30.0
कुरवाई 27.2
लटेरी 20.2
नटेरन 17.0
पठारी 11.0
बासौदा 9.0
सिरोंज 8.0
विदिशा 6.0
ग्यारसपुर 6.0
गुलाबगंज 1.0

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भी भारी बारिश की संभावना बनी है। इससे किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे की औसत वर्षा 13.5 mm
1 जून से अब तक कुल वर्षा 488.0 mm
पिछले वर्ष इसी अवधि में 422.4 mm



Source link