एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर आएंगे ऑस्ट्रिच और जंगली भैंसा: इंदौर से सोमाको जू जाएगा टाइगर; विशेष वाहन से निगम की टीम कर्नाटक लेकर जाएगी – Indore News

एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर आएंगे ऑस्ट्रिच और जंगली भैंसा:  इंदौर से सोमाको जू जाएगा टाइगर; विशेष वाहन से निगम की टीम कर्नाटक लेकर जाएगी – Indore News



इंदौर जू में जल्द ही ऑस्ट्रिच और जंगली भैंसे आने वाले है। यह दोनों ही एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर आएंगे। दोनों प्राणी कर्नाटक के सोमाको जू से लाए जाएंगे। वहीं इनके बदले इंदौर से टाइगर दिया जाएगा। दरअसल, जू में टाइगरों की संख्या अधिक होने के चलते

.

प्रभारी अधिकारी डॉ उत्तम यादव के मुताबिक कर्नाटक के सोमाको जू से चार ऑस्ट्रिच और जंगली भैंसा लाने की तैयारी है। बदले में इंदौर जू से टाइगर दिए जाएंगे। उनके मुताबिक इसके लिए विशेष वाहन से निगम की टीम टाइगर लेकर कर्नाटक जाएगी और वहां से नए मेहमानों को लाएगी। आने वाले दिनों में टीम को रवाना किए जाने की तैयारी है, जबकि कुछ शहरों के जू के अधिकारियों से भी चर्चा चल रही है। कुछ और वन्यप्राणी यहां लाए जाने की तैयारी है। बता दें की एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कोई भी प्राणी संग्रहालय अपने यहां के वन्यप्राणियों को अन्य जू को देकर वहां से बदले में अन्य वन्यप्राणी ले सकता है और इस योजना के तहत अब तक जू में काफी वन्यप्राणियों को लाया जा चुका है।

इंदौर में मौजूद है अफ्रीकन शुतुरमुर्ग

इंदौर जू में अभी अफ्रीकन शुतुरमुर्ग का जोड़ा मौजूद है। दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग की यह सबसे एग्जॉटिक ब्रीड है। यह जोड़ा इंदौर ज़ू को हैदराबाद के रहने वाले नंदकिशोर रेड्‌डी ने तोहफा में दिए थे। हैदराबाद में उनका एग्जॉटिक एनिमल्स का प्राइवेट फार्म है। इसी फार्म में ब्रीड किए ये दो ऑस्ट्रिच उन्होंने इंदौर ज़ू को तोहफे में दिए थे।

कई देशों में करते हैं सवारी

वयस्क शुतुरमुर्ग की ऊंचाई 7 से 8 फीट, जबकि मादा की 7 फीट तक हो जाती है। वजन भी 170 से 180 किलो तक होता है। शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकते, लेकिन काफी तेज दौड़ते हैं। कई देशों में इनकी रेस होती है, वहीं कई जगह लोग इनकी सवारी भी करते हैं। इंदौर चिडिय़ाघर लाए गए शुतुरमुर्ग एक साल के ही हैं और उनकी ऊंचाई 5.6 फीट है। ये दो साल की उम्र में वयस्क होते हैं।

शुतुरमुर्ग यानी Ostrich के बारे में कुछ रोचक जानकारी

  • शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकते हैं। दो पैरों पर चलने वाले दुनिया के सबसे तेज पक्षी माने जाते हैं।
  • शुतुरमुर्ग 72 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। यह लगातार आधे घंटे तक दौड़ सकते हैं बिना थके हुए।
  • शुतुरमुर्ग की औसत आयु या उम्र 40 से 45 साल तक होती है।
  • शुतुरमुर्ग के शरीर में तीन पेट होते हैं और एक लंबी आंत होती है । इस कारण से शुतुरमुर्ग को भोजन को पचाने में 36 घंटे तक का समय लगता है।
  • सभी जीवों में शुतुरमुर्ग की आंखें सबसे बड़ी होती है। इनका आकार 2 इंच तक होता है।
  • शुतुरमुर्ग के मस्तिष्क का वजन 40 ग्राम और शुतुरमुर्ग की आंख का वजन लगभग 60 ग्राम होता है ।
  • शुतुरमुर्ग दिन में 3.5 किलोमीटर की दूरी तक आसानी से देख सकता है ।



Source link