खंडवा पुलिस ने शुक्रवार को नगर निगम के सहयोग से गौरीकुंज में नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गिने-चुने जनप्रतिनिधि, स्काउट गाइड और निगम के कर्मचारी ही शामिल रहे, बाकी शहरवासी नदारद दिखे। कार्यक्रम के दौरान सभागृह की अधिकां
.
कार्यक्रम के मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल, जिला महामंत्री राजेश तिवारी, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव, एसपी मनोजकुमार राय आदि मौजूद थे।
वहीं सभागृह की पहली पंक्ति में निगम कमिश्नर प्रियंका राजावत, एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर सहित नगर निगम और पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और कर्मचारी थे। इस तरह नशे के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
साथ ही इस कार्यक्रम में नशे की प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता संदेशों का प्रसार किया। शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान हुआ, वहीं विजयी फिल्म का प्रदर्शन किया। मंचसीन सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने नशा मुक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
महापौर बोलीं- नशे से देश का भविष्य अंधकार में होगा महापौर अमृता यादव ने कहा कि समाज में सबसे बुरी कोई चीज है तो वह नशा है। समाज को इस पर विचार करने की जरूरत है। सरकार तो सिर्फ जागरूकता का प्रयास कर सकती है। युवा पीढ़ी ही इस देश का भविष्य है, और यदि हमारे देश का भविष्य नशे की लत में रहेगा तो देश का भविष्य अंधकार मय हाे जाएगा।
इसलिए वर्तमान और आने वाली पीढ़ी को इस बात पर विचार करना होगा कि हमें किस रास्ते पर जाना है। गलत रास्ते पर जाने के बाद वहां से लौटना मुश्किल होता है।
