Last Updated:
Bhopal Hiden Picnic Spot : अब तक आपने सुना होगा कि नर्मदापुरम के पचमढ़ी को मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन कहा जाता है. मगर हम आपको बताएंगे राजधानी भोपाल में भी एक छोटा पचमढ़ी नामक जगह है. बारिश के दिनों में यह जगह किसी स्वर्ग से काम नहीं लगती है. खूबसूरत झरने के साथ यहां मौजूद वादियां हरियाली की चादर ओढ़ लेती हैं.
राजधानी भोपाल में वैसे तो घूमने-फिरने के लिए ढेर सारी खूबसूरत व आकर्षक जगह मिल जाएगी. इसमें बोर्ड क्लब से लेकर सैर सपाटा, मनुआभान टेकरी, कलियासोत डैम और केरवा डैम शामिल है.

मगर आज हम आपको भोपाल के पचमढ़ी के बारे में बताएंगे जो कि इन दिनों यहां पर्यटकों की सबसे पसंदीदा जगह बनी हुई है. वैसे तो नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी हिल स्टेशन के बारे में हर कोई जानता है. मगर भोपाल के पास भी एक पचमढ़ी मौजूद है.

राजधानी भोपाल से करीब 50 किलोमीटर दूर हलाली डैम के पास छोटा पचमढ़ी नामक जगह मौजूद है. खूबसूरत वीडियो और प्राकृतिक झरना यहां की सुंदरता को चार चांद लगा देता है.

आमतौर पर यहां सबसे ज्यादा भीड़ मानसून के समय में देखने को मिलती है. इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने फिरने और मौज मस्ती के लिए पहुंचते हैं. साथ ही यहां पर स्थित हलाली डैम भी घूमने के हिसाब से एक जबरदस्त जगह है.

बारिश के मौसम में हलाली डैम पर भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. खास तौर पर वीकेंड में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2 से 3 गुना हो जाती है. इसके अतिरिक्त यहां पर मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से होटल का संचालन भी किया जाता है.

यहां घूमने के साथ शानदार और लजीज व्यंजन का भी लुफ्त उठाया जा सकता है. वहीं छोटा पचमढ़ी में स्थित प्राकृतिक झरने में पर्यटक मौज मस्ती करते हुए नजर आ जाते हैं. भोपाल से विदिशा रोड पर दीवानगंज के पास हलाली डैम मौजूद है.

हलाली डैम से मात्र दो से ढाई किलोमीटर की दूरी पर छोटा पचमढ़ी नामक जगह मौजूद है. हालांकि अति वर्षा होने पर यहां जाना प्रतिबंधित कर दिया जाता है. साथ ही यदि आपको तैरना नहीं आता हो तो ऐसी जगहों से बचना भी चाहिए.

यदि आप विदिशा रोड पर आ ही रहे हैं तो आपको छोटा पचमढ़ी और हलाली डैम के अलावा सांची स्तूप और उदयगिरि की गुफाओं में भी घूमने का मौका मिल सकता है. यह सभी जगह आसपास ही मौजूद है.