रहली | बैदवारा ग्राम के पास सुनार नदी में बहा युवक नदी की धार के बीच नदी में बह रहे एक पेड़ पर घंटों फंसा रहा,जिसे पुलिस ने एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू किया।
.
जानकारी के अनुसार बैदवारा निवासी हल्ले आदिवासी 50 सुनार नदी पार कर उस पार गया था कि लौटते वक्त नदी का उफान बढ़ने से बह गया। हल्ले तेज धार में बहता जा रहा था कि बहकर आए पेड़ के तने पर बैठ गया। युवक के नदी के धार में बहने पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी प्रकाश मिश्रा, थाना प्रभारी अनिल तिवारी घटना स्थल पहुंचे व युवक को तेज आवाज लगाकर ढांढ़स बंधाया। सागर से एसडीआरएफ टीम पहुंची, जिसने युवक का रेस्क्यू किया।