विदिशा के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में रविवार को बल्ब लगाते समय एक युवक को जोरदार करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
.
जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय रामा बंजारा अपने घर पर बल्ब लगाने के लिए डोरी बांध रहा था। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। परिजन गंभीर हालत में तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुछ समय पहले ही हुई थी शादी रामा के रिश्तेदार भगवत सिंह ने बताया कि करंट लगते ही वह चिल्लाने लगा। जब तक वे पहुंचे, वह बेहोश हो चुका था। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि कुछ समय पहले ही रामा की शादी हुई थी। वह मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक को करंट लगने से जिला अस्पताल लाया गया था। वहां उसे मृत घोषित किया गया। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।