रायसेन जिले के सांची में रविवार शाम को विदिशा बायपास के पास एक दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए।
.
हादसा इतना खतरनाक था कि एक युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर करना पड़ा। पहली बाइक पर सवार तीन युवक घायल हुए। ये सभी विदिशा के साबर गांव के निवासी हैं। इनमें मोहन आदिवासी (18), पप्पू आदिवासी (20) और धर्मवीर आदिवासी (18) शामिल हैं।
दूसरी बाइक पर सवार विशेष जैन (27) को गंभीर चोटें आईं। विशेष विदिशा के रहने वाले हैं। उनकी हालत गंभीर होने के कारण 108 एम्बुलेंस की मदद से भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस मौके पर पहुंची। अन्य तीन घायलों को विदिशा के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।