हादसे में डॉक्टर समेत दंपती की मौत: गमी में शामिल होने रतलाम जा रहे थे, कार के आगे का टायर फटा, रोड किनारे नीम के पेड़ से टकराई

हादसे में डॉक्टर समेत दंपती की मौत: गमी में शामिल होने रतलाम जा रहे थे, कार के आगे का टायर फटा, रोड किनारे नीम के पेड़ से टकराई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Going To Ratlam To Join The Gummy, The Front Tire Of The Car Cracked, Hit The Neem Tree On The Roadside

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम/ जावरा29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद ग्रामीणों ने दोनों को कार से बाहर निकाला।

ताल जावरा रोड पर हुए बुधवार सुबह हुए हादसे में डॉक्टर समेत दंपती की मौत हो गई। दोनों रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान कार का आगे का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गई।

सुवासरा में डॉक्टर संजय जैन और उनकी पत्नी साधना जैन कार से निजी कार से रतलाम में गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम नाग पिपलिया के समीप तेज रफ्तार कार का आगे का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद गाड़ी रोड किनारे नीम के पेड़ से जा टकराई। रास्ते से निकल रहे ग्रामीणों ने उन्हें निकाला। पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमाॅर्टम कर परिजन को सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

हादसे में डॉक्टर समेत दंपती की मौत हो गई।

हादसे में डॉक्टर समेत दंपती की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link