Last Updated:
IND vs PAK Asia Cup 2025: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की माने तो अगर पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती तो एशिया कप में भी मुकाबला नहीं होना चाहिए.
हाइलाइट्स
- BCCI पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन
- अगर द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेलते तो आईसीसी इवेंट में क्यों?
- मोहम्मद अजहरुद्दीन ने बीसीसीआई की पॉलिसी पर उठाए सवाल
दरअसल, एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने शनिवार को ऐलान किया कि मेंस एशिया कप नौ से 28 सितंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित किया जाएगा.भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को एशिया कप 2025 के तहत आमने-सामने होंगे. मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा:
मैं हमेशा कहता हूं कि या तो सबकुछ होना चाहिए या कुछ भी नहीं होना चाहिए. अगर आप द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते तो फिर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भी मैच नहीं होना चाहिए.
#WATCH | Hubballi, Karnataka | On India to face Pakistan in the Asia Cup 2025, Former Indian cricket team captain and Congress leader Mohammed Azharuddin said, “… My stand is that if you are not playing bilateral events, then you should not play international events either. But… pic.twitter.com/eWT6VDj5N3