राजधानी भोपाल में शनिवार सुबह से तेज बारिश का दौर जारी रहा, जिससे शहर के निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति देखी गई. इस दौरान हमीदिया रोड पर दो से तीन फीट तो भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के पास घुटनों तक पानी भर गया. मौसम विभाग का कहना है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ और डिप्रेशन की वजह से मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय हो गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के बजग में सबसे ज्यादा 178 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, उदयपुरा (रायसेन) में 163 मिमी, गाडरवाड़ा (नरसिंहपुर) में 144 मिमी, मवई (मंडला) में 137.8 मिमी, बाड़ी (रायसेन) में 137 मिमी और सीधी में 127 मिमी बारिश हुई.