Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Top Stories

खंडवा-बड़ोदरा हाईवे से जुड़ी 2 किमी सड़क मिट्टी में तब्दील: बेहरामपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; एक महीने में निर्माण कराने की मांग – Khargone News

Madhya Pradesh Samachar28/07/2025
खंडवा-बड़ोदरा हाईवे से जुड़ी 2 किमी सड़क मिट्टी में तब्दील:  बेहरामपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; एक महीने में निर्माण कराने की मांग – Khargone News

खरगोन जिले में खंडवा-बड़ोदरा हाईवे से जुड़े बारहवां मिल से बेहरामपुरा तक का 2 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। यह सड़क अब मिट्टी में तब्दील हो चुकी है। इससे स्कूली बच्चे, किसान और स्थानीय ग्रामीण गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

.

सोमवार दोपहर 2:30 बजे टेमा बेहरामपुर के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर से सड़क निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर एक माह के भीतर सड़क का निर्माण नहीं होता है, तो वे नेशनल हाईवे पर चक्काजाम आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव को कलेक्टर के नाम मांग पत्र सौंपा। तहसीलदार ने स्थिति का जायजा लेकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीण धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि गड्ढेदार सड़क पर जल निगम का काम चल रहा है। इस कारण कीचड़ फैल गया है। बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सगूर भगुर गांव के मां बागेश्वरी धाम में जल्द ही मेला लगने वाला है। इस मेले में हजारों लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में सड़क का नया निर्माण अत्यंत आवश्यक है। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Source link

Tagged Villagers of Behrampur submitted a memorandum to the collector, warning of a sit-in on the highway if the construction is not completed within a month खंडवा-बड़ोदरा हाइवे से जुड़ी 2 KM सड़क खराब: बेहरामपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, एक माह में निर्माण न होने पर हाईवे पर धरने की चेतावनी

Post navigation

⟵ Rishabh Pant: बैसाखी के सहारे ऋषभ पंत… इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट, कहा- जब मेरा फ्रैक्चर ठीक हो जाएगा…
19 साल की दिव्या देशमुख ने चेस विमेंस वर्ल्डकप जीता: भारत की ही कोनेरू हम्पी को रैपिड टाईब्रेक में हराया; देश की 88वीं ग्रैंडमास्टर बनीं ⟶

Related Posts

जेपी में वैक्सीनेशन: अस्पताल में रविवार सुबह 9 बजे न वैक्सीन पहुंची, न पूरा स्टाफ, लोग करते रहे इंतजार, 45 से कम उम्र के फ्रंट लाइन वर्कर्र काे लौटाया
जेपी में वैक्सीनेशन: अस्पताल में रविवार सुबह 9 बजे न वैक्सीन पहुंची, न पूरा स्टाफ, लोग करते रहे इंतजार, 45 से कम उम्र के फ्रंट लाइन वर्कर्र काे लौटाया

Hindi News Local Mp Bhopal Neither The Vaccine Arrived At The Hospital At 9 Am Sunday, Not The Entire Staff,…

सीधी में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों की छुट्‌टी बढ़ी ​​​​​​​:  नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे; कलेक्टर ने जारी किए आदेश – Sidhi News
सीधी में शीतलहर का प्रकोप, स्कूलों की छुट्‌टी बढ़ी ​​​​​​​: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे; कलेक्टर ने जारी किए आदेश – Sidhi News

सीधी जिले में लगातार गिरते तापमान और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने आदेश जारी कर नर्सरी से…

कोरोना के साथ अब, बारिश ने बढ़ाया मच्छरों का प्रकोप: निगमायुक्त  ने कहा, कल से हर हाल में करें फोगिंग, अधिकारी मौके पर खड़े होकर कराएं सेनेटाईजेशन, वाट्सएप पर तुरंत भेजें फोटो
कोरोना के साथ अब, बारिश ने बढ़ाया मच्छरों का प्रकोप: निगमायुक्त  ने कहा, कल से हर हाल में करें फोगिंग, अधिकारी मौके पर खड़े होकर कराएं सेनेटाईजेशन, वाट्सएप पर तुरंत भेजें फोटो

Hindi News Local Mp Gwalior Morena The Corporator Said, Do Fogging In Any Situation From Tomorrow, Officers Should Stand On…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories