47 साल के बॉलर ने टी20 में मचाया हंगामा, 16 रन देकर लिए 6 विकेट

47 साल के बॉलर ने टी20 में मचाया हंगामा, 16 रन देकर लिए 6 विकेट


Last Updated:

Saeed Ajmal took 6 wicket: सईद अजमल ने 47 साल की उम्र में टी20 में गेंदबाजी में कहर ढा दिया. अजमल के ‘सिक्सर’ के आगे ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 74 रन पर ढेर हो गई. अजमल ने 16 रन देकर 6 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के 2 …और पढ़ें

सईद अजमल ने टी20 मैच में 6 विकेट लिए.

हाइलाइट्स

  • सईद अजमल ने 16 रन देकर 6 विकेट चटकाए
  • अजमल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घातक गेंदबाजी की
  • पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराया

नई दिल्ली. सईद अजमल की फिरकी की जाल में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फंसकर रह गए. अजमल की शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने वर्ल्ड चैंपियनिशप ऑफ लीजेंड्स मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हरा दिया. 47 वर्षीय अजमल ने 16 रन देकर 6 खिलाड़ियों को आउट किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम अजमल की घातक गेंदबाजी के सामने 74 रन पर ढेर हो गई. जवाब में पाकिस्तान ने 47 गेंदों पर मुकाबला जीत लिया. सईद अजमल को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग के लिए उतारा. ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही और उसने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. ऑस्ट्रेलिया के 11 में सिर्फ 2 बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके. कप्तान बेन डंक ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए वहीं कैलम फग्यूर्सन ने 10 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलियाई टीम 11.5 ओवर में 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. पाकिस्तानी स्पिनर सईद अजमल ने 3.5 ओवर में 16 रन खर्च कर 6 विकेट लिए. इमाद वसीम के खाते में 2 विकेट गए.



Source link