दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से सम्मानित हुए एमपी के वनकर्मचारी।
मध्यप्रदेश के नए वन बल प्रमुख (हेड ऑफ फॉरेस्ट) विजय कुमार एन अंबाड़े होंगे। राज्य शासन ने नए हॉफ की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। अंबाड़े एक अगस्त से हॉफ की जिम्मेदारी संभालेंगे। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री ने ए
.
भारतीय वन सेवा के 1988 बैच के अधिकारी और प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल को एक अगस्त 2025 से राज्य वन बल प्रमुख के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
एक अगस्त से उनके नए प्रभार संभालने के बाद एमपी वन विकास निगम के एमडी पद पर नए अधिकारी की पदस्थापना की जाएगी। इसके आदेश कल जारी हो सकते हैं। वर्तमान वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
एमपी के वनकर्मियों का सम्मान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मध्यप्रदेश टाइगर रिजर्व के वनकर्मियों को सम्मानित किया। जिन कर्मचारियों को सम्मानित किया है।
उनमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फॉरेस्ट गार्ड राजेश पटेल, कान्हा टाइगर रिजर्व के स्थायी कर्मी सुखमान कुशरे एवं फॉरेस्ट गार्ड बसंत लाल मरावी एवं पेंच टाइगर रिजर्व की फॉरेस्ट वॉचर झुन्नी बाई शामिल हैं।
गौरतलब है कि 29 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है और भोपाल में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन इस मौके पर किया गया था।