शहडोल में डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण: परेड का निरीक्षण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली, स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान – Shahdol News

शहडोल में डिप्टी सीएम ने किया ध्वजारोहण:  परेड का निरीक्षण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली, स्वतंत्रता सेनानियों का किया सम्मान – Shahdol News


स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी सीएम ने ध्वजारोहण किया।

शहडोल के गांधी स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह हुआ। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल मुख्य अतिथि रहे। उप मुख्यमंत्री ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया।

.

राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगा फहराया गया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

शहीद सैनिकों के परिवारजनों का हुआ सम्मान

परेड में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, वन विभाग, एनसीसी और स्काउट्स की टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। डीएसपी ऋषभ घारी परेड कमांडर रहे। उप मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिवारजनों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने मार्च पास्ट की सलामी ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।



Source link