चोरी की शिकायत न लेने पर ग्रामीणों का विरोध: सागर-कानपुर हाईवे पर लगाया जाम, आरोप- पुलिस पैसे लेकर चोरों को बचाती है – Chhatarpur (MP) News

चोरी की शिकायत न लेने पर ग्रामीणों का विरोध:  सागर-कानपुर हाईवे पर लगाया जाम, आरोप- पुलिस पैसे लेकर चोरों को बचाती है – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित एसपी कार्यालय के पास चौबे तिराहा पर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर शिकायत न सुनने और चोरों को संरक्षण देने जैसे गंभीर

.

गंगायच गांव निवासी जाहर सिंह यादव ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से लगातार भैंस, बकरियां और घरों की अन्य संपत्ति की चोरी हो रही है। थाने में शिकायत करने पर पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करती। विधायक और पुलिस अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे।

गोली चलने का आरोप, चोरों की गाड़ी पकड़ी कादरी गांव के अभिनव मिश्रा ने कहा कि श्यामरी पुरवा, बगराजन, थारा, बरराजखेरा और कर्री गांव में भी चोरियां हो रही हैं। कल जब ग्रामीण चोरी रोकने गए तो चोरों ने गोली चला दी।

गोपालपुरा के संतोष पाल ने बताया कि सुबह 4 बजे चोर चोरी करने आए थे, ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की तो उन पर भी फायरिंग की गई, मुश्किल से जान बची। ग्रामीणों ने पिकअप वाहन पकड़ने का दावा भी किया।

पुलिस पर 1000 रुपए प्रति गाड़ी लेने का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चोर पुलिस को ₹1000 प्रति पशु पिकअप गाड़ी देते हैं, जिससे पुलिस उन्हें बिना रोक-टोक छोड़ देती है। हंड्रेड डायल वाहन भी इस प्रक्रिया में शामिल होने के आरोप लगाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसपी अरुण कुमार सोनी, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी, सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे, और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि ग्रामीण पुलिस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन की चेतावनी ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होता और पुलिस जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।



Source link