फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसे युवक ने किया सुसाइड: नोट में लिखा- मम्मी-पापा और हिमानी मुझे माफ करना मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा – Indore News

फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसे युवक ने किया सुसाइड:  नोट में लिखा- मम्मी-पापा और हिमानी मुझे माफ करना मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा – Indore News


इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसने के कारण आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सत्यम बिरला पुत्र महेश बिरला निवासी लिबोदी के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। सत्यम ने अपने घर पर फांसी लगाई। पुलि

.

थाना प्रभारी (टीआई) देवेंद्र मरकाम के अनुसार, सत्यम का शव रात में एमवाय अस्पताल भेजा गया। पुलिस को मृतक की डायरी से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। नोट में लिखा है कि

मेरे मरने के बाद यह नोट मिलेगा। मैं यह अपनी गलतियों के कारण कर रहा हूं। मम्मी-पापा, बहन और पत्नी को परेशान न किया जाए। मम्मी-पापा और हिमानी मुझे माफ करना, मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं बचा है।

QuoteImage

सत्यम द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट

सत्यम द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार, युवक ने फाइनेंशियल फ्रॉड में फंसने की बात लिखी है, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल शव का पोस्ट मार्टम एमवाय अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस परिजनों के बयान लेकर आगे की जांच करेगी, जिससे आत्महत्या के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके। परिजनों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



Source link