MP Weather News Today: सब पानी-पानी हो गया! भोपाल बना जल का शहर, 7 इंच बारिश के बाद डैम के गेट खुले

MP Weather News Today: सब पानी-पानी हो गया! भोपाल बना जल का शहर, 7 इंच बारिश के बाद डैम के गेट खुले


Last Updated:

MP Rain Alert: मध्यप्रदेश में पिछले 48 घंटों में बारिश ने अपने रौद्र रूप से भयंकर कहर बरपाया है. जिसके बाद अधिकतर इलाके टापू में बदल गए हैं. जहां पिछले 27 घंटों में ही 7 इंच बरसात हुई है, जिसके चलते स्कूल बंद किए गए हैं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 16 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया है. देखिए 8 फोटो से बारिश का हाल…

मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश का एक भयंकर दौर जारी है, जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं, जहां पिछले 27 घंटों में अकेले राजधानी भोपाल में 7 इंच बारिश हो चुकी है. इससे राजधानी के अधिकतर इलाको में हाल बेहाल हैं.

MP

एमपी में भारी बारिश का दौर अगले 24 घंटे भी जारी रह सकता है, जिस बीच राजधानी भोपाल के पॉश इलाको से लेकर हर तरफ बस पानी ही पानी है, जहां बड़े तालाब किनारे भी तेज हवाओं से ऊंची लहरे उठ रही हैं.

MP

राजधानी भोपाल में बीते कुछ घंटों में ही भयंकर बारिश ने पूरे शहर को ही एक बड़े तालाब में बदल दिया है. जिसके बाद मंगलवार को भोपाल के कलियासोत डैम के इस मानसून सीजन पहली बार दो गेट खोले गए हैं.

MP

झमाझम बारिश से भोपाल के कई इलाके टापू जैसे दिखने लगे हैं, जहां सोमवार और मंगलवार को दिनभर की बारिश से न्यू मार्केट और पुराने भोपाल समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर चुका है, जिसके चलते जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूल बंद रखने का निर्देश दिया है.

Rain

झीलों के शहर भोपाल में भारी बारिश से बड़े तालाब का जल स्तर भी 65% से ज्यादा बढ़कर 1662 फिट पर पहुंच गया है, जिसके बाद कलियासोत डैम के गेट खोल दिए गए हैं. राजधानी भोपाल में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

MP

मध्यप्रदेश में बारिश के विकराल रूप से चारों तरफ बस पानी ही पानी नजर आ रहा है. इसी बीच भोपाल में सीजन की 68% बारिश पूरी हो चुकी है. भोपाल में अभी तक 26.25 इंच बारिश हुई है और सीजन के कोटे से बस 13.46 इंच ही कम है.

Rajn

एमपी में बारिश ही बारिश के चलते राजधानी भोपाल के कई इलाके, तो पहचान में ही नही आ रहे हैं. इतना ही नही भोपाल रेलवे स्टेशन रोड़ पर तो पानी दुकानों के अंदर तक घुस गया है. जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है.

MP

बारिश के भयानक कहर से सारी व्यवस्थाएं चौपट हो चुकी हैं. इतना ही नही मौसम विभाग ने 16 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है. इस सीजन बीते दो दिन सबसे तेज बारिश रिकॉर्ड हुई है. जिसके बाद बुधवार सुबह बारिश रुकने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

homemadhya-pradesh

MP Weather News Today: भोपाल बना जल का शहर, 7 इंच बारिश के बाद डैम के गेट खुले



Source link